मामूली बात पर हॉस्पिटल में ब्लड बैंक के कर्मचारियों से किया मारपीट, युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

A case has been registered against the youth for assaulting the employees of the blood bank in the hospital over a trivial matter, police is investigating the matter

मामूली बात पर हॉस्पिटल में ब्लड बैंक के कर्मचारियों से किया मारपीट, युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

कवर्धा : जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है. कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक हरीश साहू ने मामूली बात पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों से मारपीट की. कर्मचारियों का आरोप है कि हरीश साहू 3 से 4 व्यक्तियों को लेकर ब्लड डोनेट कराने आया और हॉस्पिटल अंदर हल्ला करने लगे. कर्मचारियों ने मना किया और बाहर बैठने बोले. इस पर हरीश साहू आग बबूला हो गया और हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने लगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI