रायपुर के बस स्टैंड पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, युवक गंभीर रुप से घायल, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
A deadly knife attack in broad daylight at Raipur bus stand, young man seriously injured, sensation spread in the area, police engaged in investigation
रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव बस स्टैंड पर एक युवक को दूसरे युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में घायल युवक को मेकाहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक दो युवकों के बीच बस में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ. यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने बैजनाथपारा से अपने साथियों को बुलाकर रोशन नामक एक हॉकर को चाकू मार दिया.
इस हमले में रोशन बुरी तरह से घायल हो गया. हादसे के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. बस स्टैंड में अचानक हुई. इस हादसे से वहां सनसनी फैल गई. पुलिस को खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की. पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू कर दी है.
इस हमले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उसे कड़ी सजा दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



