मरीजों को भर्ती कर शासन की योजनाओं का दुरुपयोग की जांच के बाद हुई कार्रवाई, BMO को हटाया, नए अधिकारी की हुई नियुक्ति

Action was taken after investigation of misuse of government schemes by admitting patients, BMO was removed, new officer was appointed

मरीजों को भर्ती कर शासन की योजनाओं का दुरुपयोग की जांच के बाद हुई कार्रवाई, BMO को हटाया, नए अधिकारी की हुई नियुक्ति

अभनपुर : अभनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां भ्रष्टाचार के आरोपों के जांच के बाद कार्रवाई करते हुए अभनपुर BMO को हटाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सर्दी खासी के नाम पर अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा था. इसकी शिकायत कई बार मिल चुकी थी. मामूली परेशानी रहने पर भी मरीजों को भर्ती कर शासन की योजनाओं का दुरुपयोग किया जा रहा था. फिलहाल नए BMO की नियुक्ति हो चुकी है.
 यह आरोप भी लगे कि मरीजों के नाम पर अनावश्यक खर्च दिखाकर वित्तीय लाभ लिया जा रहा था. ग्रामीणों और स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से इन भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत की जा रही थी. सर्दी-खांसी जैसे सामान्य लक्षणों पर भर्ती का आदेश देना और योजनाओं का लाभ गलत तरीके से लेना. इन मामलों में प्रमुख मुद्दे बने.
जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से BMO को हटाने का फैसला लिया. उनकी जगह नए अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है.
अभनपुर प्रशासन ने कहा है कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को पारदर्शी और जनता के लिए ज्यादा लाभकारी बनाने के मकसद से उठाया गया है. साथ ही इस घटना के बाद विभाग ने साफ संकेत दिया कि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI