रायपुर के भनपुरी में आकाश साहू गैंग की गुंडागर्दी, तोड़फोड़ कर घर में घुसे 10 से ज्यादा बदमाश, लात-घुसे और चाकू से परिवार पर किया हमला
Hooliganism of Akash Sahu gang in Bhanpuri Raipur more than 10 miscreants entered the house after vandalizing it kicked and attacked the family with a knife
रायपुर : राजधानी में कल रात को खमतराई थाना क्षेत्र के रामेश्वर नगर भनपुरी में बड़ा बवाल हो गया. टेकराम साहू के घर पर 10 से ज्यादा लोगों ने हमला किया. आरोपियों ने घर में घुसकर लात-घुसे और चाकू से हमला किया. घर का दरवाजा भी तोड़ दिया. प्रार्थी टेकराम साहू पिता दुकलहाराम साहू इस हमले में गंभीर रुप से घायल हो गए है. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है.
हमले की खबर सुनकर घर की महिलाओं और बुजुर्गों ने टेकराम को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने घर के पुरुषों के साथ महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर भी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से घायल किया. जिससे सात से आठ लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. बदमाशों ने घर के दरवाजे पर ईंटों और पत्थरों से पथराव किया. जिसमें बच्चे भी घायल हो गए। इतना ही नहीं उग्र बदमाशों ने हमले में घर का दरवाजा भी तोड़ दिया.
पीड़ित आज थाने में मामला दर्ज कराया. बता दें कि कल देर रात की घटना है. पूरी वारदात का सीसीटीवी फूटेज सामने आया है. घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों बदमाशों के खिलाफ थाने का घेराव किया और पुलिस से फौरन कार्रवाई की मांग की. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



