आधी रात अज्ञात का कॉल आने के बाद घर से निकला किसान, सड़क पर खून से लथपथ मिली लाश, धारदार हथियार से हत्या करने की आशंका
A farmer left his house after receiving a call from an unknown person at midnight, his body was found soaked in blood on the road, suspected to have been murdered with a sharp weapon
जांजगीर-चांपा : जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अफरीद में किसान की हत्या का मामला सामने आया है. सड़क पर खून से लथपथ लाश मिली है. शरीर के पीठ और पेट गंभीर चोट के निशान हैं. किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है. अज्ञात आरोपी के खिलाफ सारा गांव थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल पुलिस ने शुरु कर दी है.
मिली जानकारी मुताबिक ग्राम अफरीद का रहने वाल मृतक आंगन केवट जो कि खेती किसानी और ट्रैक्टर चालक है. रविवार की रात को खाना खाने के बाद घर पर सोया हुआ था. इस दौरान रात करीब 12 से 1 बजे के बीच फोन पर किसी दूसरे नंबर से कॉल आने पर वह अपने घर से बाहर चला गया. घर में भी किसका फोन आया है यह भी नहीं बता कर निकला था.
वह नेशनल हाईवे 49 के पास आनंद ढाबा पहुंचा वहां से गुटका खरीद कर वापस घर लौट रहा था. जिसके बाद युवक आंगन केवट के साथ क्या हुआ पता नहीं चल सका है.
सारागांव पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दर्रीपारा तालाब के पास खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी पर टीम पहुंची जहां लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. खून के छीटें सड़कों पर दिखा है आशंका की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से पेट और पीठ पर 2 जगहों पर हमला कर हत्या की है. मौके पर से कोई हथियार नहीं मिला है. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है किसी पर शक तो नहीं है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट में साफ हो पाएगा कि वह धारदार क्या था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



