ग्रामीणों ने किया कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव, खुदकुशी करने वाले किसान के घर पहुंचे राकेश टिकैत, सीएम से मदद दिलाने की कही बात

Villagers gheraoed the Executive Engineer's office, Rakesh Tikait reached the house of the farmer who committed suicide, talked to the CM for help

ग्रामीणों ने किया कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव, खुदकुशी करने वाले किसान के घर पहुंचे राकेश टिकैत, सीएम से मदद दिलाने की कही बात

खुदकुशी करने वाले किसान के घर पहुंचे राकेश टिकैत

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद में अपनी ही खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान के घर किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया. वहीं उन्होंने पीड़ित परिजनों को मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखने की बात कही है.
बता दें कि पटेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिघनपुर में 11 मार्च की सुबह परिजनों को किसान पूरन निषाद की लाश उसके खेत में पेड़ पर लटकी हुई मिली. इसकी खबर पुलिस को दी. मृत किसान के बेटे ने बताया कि उसके पिता ने झलप स्थित ग्रामीण सेवा सहकारी बैंक से डेढ़ लाख का केसीसी कर्ज लिया था. इसके अलावा भी साहूकारों से करीब डेढ़ लाख का कर्ज लिया था.
बिजली कटौती से हो रहा था फसल को नुकसान
मृत किसान के बेटे तुलेश्वर निषाद ने बताया कि खेत में बोर खुदवाए थे. एक बोर चल रहा था. लेकिन बिजली कटौती की वजह से खेत सूख गया. छह से आठ घंटे कटौती होती है. ऑपरेटर अगर सो जाता है तो रात भर बिजली गुल रहती है. बिजली कटौती से खेत में लगी खड़ी फसल को हो रहे नुकसान की वजह से पिता ज्यादा परेशान थे.
कलेक्टर ने एसडीएम को दिए जांच के निर्देश
इस मामले में महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लहंगे का कहना है कि बिजली कटौती के कारण ही किसान ने खुदकुशीकी है. यह कहना मुश्किल था. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. एसडीएम और थानेदार को जांच के लिए कहा गया है.
कांग्रेस की जांच कमेटी भी परिजनों से मिले
घटना के दो दिन बाद यानी 13 मार्च को कांग्रेस की तरफ से गठित जांच समिति ने परिजनों से मुलाकात की थी. कांग्रेस की जांच टीम ने सिघनपुर पहुंचकर मृतक किसान के परिवार से बातचीत की और खुदकुशी के पीछे की वजह की जानकारी ली. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है. जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

ग्रामीणों ने किया कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर खराबी जैसी समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं. इसी को लेकर ग्राम नांदगांव के ग्रामीणों ने कार्यपालन अभियंता कार्यालय का घेराव कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि चार दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ है. जिससे गांव में पानी की किल्लत बढ़ गई है और छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं भी प्रभावित हो रही हैं. इसके बावजूद विद्युत विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक नांदगांव के किसान और ग्रामीणों ने सोमवार को बिजली कटौती, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर बार-बार जल जाने से लंबे समय से परेशान आक्रोशित लोगों ने कार्यपालन अभियंता कार्यालय के करीब 3 घंटे तक घेराव कर मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस बीच अफसर दफ्तर से गायब हो गए.
इस बीच सहायक कार्यपालन अभियंता बी.के. टंडन ने धरने पर बैठे किसान और ग्रामीणों को आस्वस्त किया कि 63 KV ट्रांसफार्मर अभी लगाने भेजा जा रहा है. शाम तक पिथौरा से एक और 100KV ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है. इस आश्वासन के बाद ग्रामीण और किसान शांत हुए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI