महासमुंद में 132.5 किलो मादक पदार्थ जब्त, एक महिला समेत 11 तस्कर गिरफ्तार, 3 राज्यों के आरोपियों से 66 लाख का गांजा और 6 कारें सीज
132.5 kg of narcotics seized in Mahasamund, 11 traffickers including one woman arrested, Ganja worth ₹66 lakh and 6 cars seized from accused from 3 states
महासमुंद : महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने गांजा तस्करी के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी कामयाबी हासिल की है. महज 6 घंटे के अंदर एंड-टू-एंड ऑपरेशन के तहत थोक विक्रेता से लेकर खरीदार तक पूरे नेटवर्क को पकड़ लिया.
इस संयुक्त कार्रवाई में थाना सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा क्षेत्र से कुल 132.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया. साथ ही 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गांजा तस्करी में प्रयुक्त 6 चार पहिया वाहन (अनुमानित कीमत 55 लाख रुपए) भी जब्त किए गए हैं.
गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के 5, महाराष्ट्र के 4 और ओडिशा के 2 आरोपी शामिल हैं. इस कार्रवाई में रायपुर, राजनांदगांव और महाराष्ट्र के भंडारा जिले की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय देखने को मिला. पूरे ऑपरेशन में साइबर थाना के डाटा एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस डेस्क की भूमिका अहम रही.
वर्ष 2026 में अब तक की बड़ी उपलब्धि
वर्ष 2026 में अब तक 34 प्रकरणों में 2285 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत करीब 11 करोड़ 42 लाख 74 हजार रुपए है. 35 वाहन (कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए) जब्त किए जा चुके हैं. इन मामलों में 93 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 69 आरोपी अन्य राज्यों से हैं।
थाना सिंघोड़ा मामला
9 फरवरी 2026 को ओडिशा के सोनपुर से गांजा तस्करी की खबर पर नेशनल हाईवे-53 पर नाकेबंदी की गई. इस दौरान स्विफ्ट डिजायर और टाटा इंडिका कार से 52.5 किलो गांजा बरामद किया गया.
जब्ती विवरण
गांजा: 52.5 किलो, 2 कार (कीमत लगभग 10 लाख रुपए), 4 मोबाइल फोन, 10 हजार रुपए नकद
गिरफ्तार आरोपी
अमित राय – जबलपुर (म.प्र.)
जकुमार केंवट – जबलपुर (म.प्र.)
प्रकाश शर्मा – जबलपुर (म.प्र.)
तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.
थाना कोमाखान मामला
नाकेबंदी के दौरान बोलेरो वाहन (OD-08-P-0321) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया. इस केस में परिवहनकर्ता, पायलट वाहन, फॉलो वाहन और गांजा मंगाने वाले सहित कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए. आरोपियों से गांजा 40 किलो (कीमत 20 लाख रुपए), 3 कार और 1 बोलेरो (कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपए) जब्त किए गए। मामले में धारा 20(b)(2)(c), 29 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
थाना बागबाहरा मामला
वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई वेरना कार (MP07AG8311) से 40 किलो गांजा बरामद किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
सुमित श्रीवास्तव – मुरैना (म.प्र.) रीना भदौरिया उर्फ रीना तोमर – मुरैना (म.प्र.)
आरोपियों से जब्ती
गांजा: 40 किलो, हुंडई वेरना कार (कीमत करीब 15 लाख रुपए)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



