खड़े ट्रक से भिड़ी सरकारी बोलेरो, एयर बैग पंक्चर होने से ड्राइवर सहित स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों की मौत, मुख्य लिपिक घायल
A government Bolero collided with a parked truck, puncturing the airbags, killing the driver and two health department employees, injuring the chief clerk.
जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि एक मुख्य लिपिक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा नांदघाट के पास उस समय हुआ जब शासकीय काम से रायपुर जा रही सरकारी बोलेरो तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई.
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ना पड़ा. सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास बोलेरो जांजगीर-चांपा से सीएचएमओ कार्यालय के काम से रायपुर रवाना हुई थी. वाहन में चालक सत्येंद्र उपाध्याय (करीब 49-50 साल), सीएचएमओ कार्यालय के मुख्य लिपिक सीएल साहू और उनके साथ एक रिश्तेदार रमेश सवार थे.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. बताया जा रहा है कि ट्रक का पिछला हिस्सा सड़क की ओर निकला हुआ था. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही सरकारी बोलेरो शायदओवरटेक करते या साइड से निकलने के प्रयास में सीधे ट्रक के पीछे जा घुसी. बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया.
चालक सत्येंद्र उपाध्याय स्टीयरिंग और सीट के बीच फंस गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का दरवाजा तोड़ा और उन्हें बाहर निकाला. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे के दौरान वाहन का एयरबैग भी खुला. लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उनकी जान नहीं बच सकी.
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है और तलाश जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रक सड़क पर किस हालत में खड़ा था और क्या यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ था.
सीएमएचओ ने बताया कि वाहन शासकीय कार्य से रायपुर जा रहा था. खबर मिलते ही विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे. हादसे में वाहन में सवार रमेश की भी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मुख्य लिपिक सीएल. साहू गंभीर रुप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थित अपोलो अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



