भीषण सड़क हादसा, तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, ड्यूटी पर जा रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
Horrific road accident: High-speed trailer hits bike, two policemen on duty killed, wave of mourning in police department
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. दोनों ड्यूटी जाने के लिए एक बाइक पर सवार होकर निकले थे. इसी दौरान तेज रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में आरक्षक धर्मेंद्र यादव और प्रशांतधर दीवान की मौत हो गई. इस हादसे के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है. भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे कांस्टेबल प्रशांतधर दीवान और आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव एक बाइक में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान थाना हथबंद क्षेत्र के उडेला-पौसरी के पास तेज रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं, आरक्षक धर्मेंद्र यादव की मोके पर ही मौत हो गई. धमेंद्र यादव क्रमांक 809 वर्तमान में साइबर सेल में पदस्थ थे और ग्राम परसबोड थाना साजा जिला बेमेतरा के निवासी थी.
इस हादसे में हथबंद निवासी आरक्षक प्रशांतधर दीवान गंभीर रुप से घायल हो गए थे. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया था. इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. आरक्षक प्रशांतधर दीवान हथबंद में तैनात थे और नवागढ़ जिला बेमेतरा के रहने वाले थे. इस हादसे के बाद बलौदाबाजार पुलिस में शोक की लहर है. भीषण सड़क हादसे में दो जवानों की मौत से परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. पुलिस ने दोनों शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



