डैम के पास फांसी के फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, अपाचे बाइक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

A young man's body was found hanging from a noose near a dam, causing widespread panic in the area, and an Apache bike was recovered. Police are investigating.

डैम के पास फांसी के फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, अपाचे बाइक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद/मैनपुर : आज सुबह मैनपुर मुख्यालय से बड़ी खबर निकलकर सामने आई जहां मैनपुर कला के फुलझर डैम के पास एक युवक फांसी पर लटके हुए मिलने से मैनपुर कला गांव में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर कला गांव में सुबह-सुबह शौच पर जा रहे लोगों के द्वारा मैनपुर कला के फुलझर डैम के पास एक बाइक अपाचे जिसका वाहन नम्बर OD 24 J 8424 ko साइड पर खड़ा कर युवक को ग्रामीणों के द्वारा फांसी पर लटके हुए देखा. युवक फांसी पर लटके हुए मिलने से सनसनी फैल गई.
तभी ग्रामीणों ने मैनपुर पुलिस को खबर दी. मैनपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फांसी पर लटके युवक की शिनाख्त की गई. तभी युवक की पहचान आलेख चरण भक्त पिता कृष्ण चंद्र भक्त बड़ाभरंडी, नबरंगपुर, ओडिशा के रुप में हुई है पुलिस जांच में जुटी है. बता दे कि सूत्रों के हवाले से पता चला है कि उड़ीसा उड़ीसा राज्य के थाने में आलेख चरण भक्त के परिवारों द्वारा गुमशुदी का रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB