युवती को लेकर जमकर विवाद, युवक को मारा चाकू, पैर में लगे टाके, अस्पताल में भर्ती, रायपुर पुलिस ने आरोपी राहुल को किया गिरफ्तार
A heated argument ensued over a young woman, resulting in a young man being stabbed, receiving stitches on his leg and being hospitalized. Raipur police arrested the accused, Rahul.
रायपुर : रायपुर में युवती को लेकर पुराने विवाद में युवक ने चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया. राहगीरों की मदद से अजय ने परिजनों को खबर दी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना आजाद चौक थाना इलाके की है. परिजनों की खबर पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. चाकूबाजी में घायल पीड़ित का नाम अजय साहू और आरोपी का नाम राहुल यादव बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक आजाद चौक निवासी अजय साहू मंगलवार को सिल्लूबाडी शिवनगर से गुजर रहा था. इस दौरान उसको राहुल यादव दिखा। राहुल यादव और अजय के बीच युवती को लेकर विवाद चल रहा था. जिसे लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरु हो गया. विवाद के दौरान राहुल ने चाकू निकालकर अजय को मार दिया।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. राहगीरों की मदद अजय ने परिजनों और पुलिस में शिकायत दी. अजय की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुवार को आरोपी को पकड़ा है. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि आजाद चौक निरीक्षक ने की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



