तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, 2 की हालत नाजुक, इधर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक ने तोड़ा दम

A high speed pickup hit a bike, two died, two are in critical condition, while a truck crushed a bike rider, the young man died

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत, 2  की हालत नाजुक, इधर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक ने तोड़ा दम

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की गई जान

धमतरी/मगरलोड : तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा मगरलोड थाना अंतर्गत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक भेण्डरी मौहापारा का निवासी कमलेश निषाद पिता मानसिंह निषाद उम्र 26 साल पारागांव काम करने गया था. शाम करीब 6:45 बजे घर जाने के लिए निकला था. और नवापारा-मगरलोड मार्ग पर ग्राम बुढ़ेनी के पास तेज रफ्तार माजदा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. मृतक का सिर बुरी तरह से कुचला गया. उसके हाथ-पैर में भी गंभीर चोट लगी थी. ज्यादा खून बहने की वजह से मौके पर ही कमलेश की मौत हो गई.
हादसे के बाद ग्रामीणों ने हादसे की खबर करेली पुलिस को दी. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दुसरे की इलाज के दौरान गई जान, दो की हालत नाजुक

कोरबा : छत्तीसगढ़ के जोरबा जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. कटघोरा-अम्बिकापुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को रौंद दिया. हादसे में 2 लोगों की जान चली गई. 1 युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 जुलाई की रात ढेलवाडीह के रहने वाले 3 युवक अपने घर वापस लौट रहे थे. सड़क पर मवेशी बैठे थे. जिसकी वजह से पिकअप का बैलेंस बिगड़ा और उसने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे.
इस हादसे में अजय यादव उम्र 37 साल निवासी ढेलवाडीह की मौके पर ही मौत हो गई. डायल 112 की टीम ने घायलों को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया. जहां सुमित गुप्ता उम्र 26 साल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीसरे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हाईवे पर अक्सर मवेशी सड़क पर बैठे रहते हैं, जिसके चलते पहले भी कई हादसे हो चुके हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस हादसे ने इलाके में मातम का माहौल बना दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB