महिला टीचर की तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की हालत नाजुक, हॉस्पिटल में भर्ती
The high speed car of a female teacher hit a motorcyclist, two youths are in critical condition, admitted to hospital
रायपुर-मांढर : विधानसभा से सिलयारी तक बनी पीडब्ल्यूडी चमचमाती सड़क पर दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. बेलगाम वाहनों के वजह से सड़कें ख़ून से लाल हो रही है. शनिवार की सुबह नेऊरडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी ठोकर लगते ही मोटरसाइकिल सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 8 बजे विधानसभा से सिलयारी की तरफ जा रही कार नम्बर CG04 LT 4879 ने मोटरसाइकिल नम्बर CG04 DP 2240 को नेऊरडीह मोड़ के पास जोरदार टक्कर मार दी. मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे जो रेल्वे विभाग के एक ठेकेदार के अंदर में काम करते थे. वही कार को महिला टीचर चला रही थी. जो सिलयारी पथरी स्कूल में टीचर है.
आसपास के लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार एक बड़े डब्बे की जरकिन में डीजल लेकर जा रहे थे. जैसे ही कार की टक्कर हुई डब्बे में रखे डीजल पूरी तरह से मोटरसाइकिल कार घायलों के ऊपर के बिखर गया. लेकिन इसमें अनहोनी नहीं हुई है. अगर जरकिन के डिब्बे में डीजल के जगह अगर पेट्रोल होता तो आग लगने की संभावना थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



