मां कुदरगढ़ के दर्शन से पहले मचा कोहराम, पेड़ से टकराई पिकअप, श्रद्धालुओं की चीख-पुकार से गूंजा इलाका, 13 श्रद्धालु घायल, 4 की हालत नाजुक
Chaos ensued before the pilgrimage to Maa Kudargarh; a pickup truck collided with a tree, and the area echoed with the screams of devotees—13 were injured, with 4 in critical condition.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में मां कुदरगढ़ धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप शुक्रवार को ओड़गी विकासखंड के बांक ग्राम पंचायत के घाट में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसा कुदरगढ़ धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले हुआ. हादसे में 13 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया. अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के भुईमान क्षेत्र से करीब 40 श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए निकले थे. बांक घाट के पास पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
चश्मदीदों के मुताबिक पिकअप तेज रफ्तार से घाट मार्ग पर चल रही थी. मोड़ पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. जिससे वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई.
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर किया गया. बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक श्रद्धालु सवार थे. अगर टक्कर और भीषण होती या वाहन खाई की तरफ चला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की असल वजह माना जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



