आपसी विवाद में चाकूबाजी, कुम्हारी में मामूली विवाद पर युवक के सिर पर मारा चाकू, एक घायल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
A knife attack in a dispute in Kumhari, a young man was stabbed in the head over a minor dispute, one injured, the accused absconding, police engaged in search.
दुर्ग/भिलाई : भिलाई के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 में आपसी विवाद के चलते चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसमें एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन पहले हुए विवाद के बाद देर रात तीन लोग घायल युवक के पास पहुंचे और आपसी कहासुनी के दौरान चाकू से हमला कर दिया. हमले में युवक लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
वारदात की खबर मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फौरन इलाज के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



