नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर तीन महिने तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A minor girl was lured into marriage and raped for three months. Police arrested the accused Ganesh and sent him behind bars.
रायगढ़ : रायगढ़ जिला की थाना पुसौर पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 सितम्बर 2025 को थाना पुसौर में एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बेटी 12 सितम्बर 2025 की सुबह बिना बताए घर से चली गई है. परिजनों को शक था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसला कर भगा ले जाया गया है. इस रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस द्वारा लगातार बालिका और संदेही की पतासाजी की जा रही थी. करीब तीन महीने बाद 23 दिसंबर 2025 को अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी गणेश उरांव के कब्जे से बरामद किया गया. गवाहों के सामने दस्तयाबी पंचनामा तैयार किया गया. बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बयान कराया गया. जिसमें उसने बताया कि आरोपी गणेश उरांव ने उसे शादी की लालच देकर भगाया और नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद जबरन शादी कर पत्नी की तरह रखते हुए लगातार शारीरिक संबंध बनाया.
पीड़िता का सीएचसी पुसौर से मेडिकल परीक्षण कराया गया. वहीं आरोपी गणेश उरांव पिता सुरेश उरांव उम्र 21 साल थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.) से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल किया. आरोपी का भी मेडिकल परीक्षण कराया गया. मामले में पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को 24 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही.
आरोपी
गणेश उरांव पिता सुरेश उरांव उम्र 21 साल, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



