सुविधा हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत, मचा हड़कंप, परिजनों ने जरुरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने का लगाया आरोप
A pregnant woman died due to the negligence of a doctor at Suvidha Hospital, causing a stir; the family alleged that the doctor had given an excessive amount of blood.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां जामुल स्थित सुविधा हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही की वजह से एक प्रसूता की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तीन दिन बाद खून की कमी होने पर जरुरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने की वजह से महिला की जान चली गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका का इलाज सुविधा हॉस्पिटल में चल रहा था और उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था. लेकिन तीन दिन बाद महिला की हालत बिगड़ गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने खून की सही मात्रा का ध्यान नहीं रखा और जरुरत से ज्यादा ब्लड चढ़ा दिया. जिससे महिला की मौत हो गई.
परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत की खबर उन्हें दिए बिना अस्पताल प्रशासन ने सीधे पुलिस को खबर किया. इस बड़ी लापरवाही से आहत मृतका का परिवार जामुल थाने पहुंचा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस मामले में पुलिस ने सीएमएचओ को पत्र भेजकर मेडिकल जांच टीम गठित करने की मांग की है. फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



