अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक के सीने में घुसा कांच, मौके पर मौत से परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
An unknown vehicle hit a biker, glass pierced his chest, and the family mourned his death on the spot. Police are investigating.
धमतरी/मगरलोड/बड़ी करेली. : धमतरी जिले की बड़ी करेली में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीन युवक नवापारा से अपने गांव चमसूर जा रहे थे. तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना बड़ी करेली चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक चमसूर निवासी ज्ञानचंद निषाद गुरुवार सुबह अपने दो साथियों के साथ नवापारा आए थे। वे सुबह करीब 8 बजे कांच का सामान लेकर अपने गांव चमसूर जा रहे थे. तभी नवापारा-मगरलोड मार्ग पर नवागांव के शीतला मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गिर गए. कांच टूटकर ज्ञानचंद के सीने में जा लगा. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के बाद बाइक चला रहा दूसरा युवक गाड़ी छोड़कर भाग गया. हादसे के बाद ज्ञानचंद को फौरन नवापारा सीएचसी लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



