चाकू लहराकर उपद्रव मचाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, आखिर क्यों बिगड़ रही युवाओं की मानसिकता?, रोजाना नई घटना से पुलिस भी हैरान

Seven accused of creating a ruckus by brandishing knives have been arrested. Why is the mentality of the youth deteriorating? The police are also surprised by the new incident every day.

चाकू लहराकर उपद्रव मचाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार, आखिर क्यों बिगड़ रही युवाओं की मानसिकता?, रोजाना नई घटना से पुलिस भी हैरान

बिलासपुर : आगामी छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पेट्रोलिंग व सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सरकंडा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवघाट बैराज क्षेत्र में उपद्रव मचाने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी के पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ है.
पुलिस को खबर मिली कि शिवघाट बैराज के पास कुछ युवक चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने और उपद्रव कर रहे हैं. इस खबर पर थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया.
आरोपी कान्हा रजक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत केस दर्ज किया गया. जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधक धाराओं में कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपी
कान्हा रजक पिता किर्ती रजक उम्र 19 साल निवासी माताचौरा के पास पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
महावीर नेताम पिता ब्यास नारायण नेताम उम्र 26 साल निवासी पुराना सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
रिगु ठाकुर पिता प्रषांत सिंह उम्र 23 साल निवासी नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
राज पाली उर्फ सोमू पिता अजय पाली उम्र 22 साल निवासी बंगालीपारा हनु ट्रेडर्स के बगल, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
सागर काले उर्फ बौना पिता राजेष काले उम्र 20 साल निवासी चटर्जी गली नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
लक्की यादव पिता धर्मेन्द यादव उम्र 23 साल निवासी चटर्जी गली नया सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
लक्की साहू पिता ओंकार प्रसाद साहू उम्र 19 साल निवासी सुभाष चौक सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t