शहर के बीच सड़क पर फटाके फोड़कर शान दिखाना पड़ा भारी, पुलिस ने चार उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
Showing off pride by bursting firecrackers in the middle of the city proved costly; police arrested four miscreants, and the search for the remaining accused continues.
कबीरधाम : दीपावली की रात शहर की सड़कों पर पटाखे फोड़कर वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवकों की करतूत अब उन्हें भारी पड़ गई. कवर्धा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य की पहचान भी कर ली गई है. जल्द ही बाकी उपद्रवियों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर की रात दीपावली के मौके पर अंबेडकर चौक, कवर्धा के पास कुछ युवकों ने सड़क को ही पटाखा मैदान बना दिया. राहगीरों की सुरक्षा की परवाह किए बिना पटाखे फोड़ने और शोरगुल करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई के निर्देश दिया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया. आरोपियों को 23 अक्टूबर 2025 को एसडीएम न्यायालय कवर्धा में पेश किया गया. पुलिस जांच में अन्य युवकों की भी पहचान कर ली गई है. जिनकी पता तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
आशुतोष गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता उम्र 20 साल निवासी रामनगर, कबीरधाम
प्रकाश साहू, पिता तिरीथ राम साहू उम्र 24 साल निवासी भेदली, कबीरधाम
दुर्गेश धनकर, पिता शत्रुघ्न धनकर उम्र 25 साल निवासी मठपारा, कबीरधाम
रूपेश देवदास, पिता तिजऊ राम उम्र 23 साल निवासी रामनगर, कबीरधाम
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



