सूर्या मॉल में सिनेमा देखने गई महिला से छेड़छाड़ फिर बदमाशों ने की पुलिस के साथ मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

A woman who went to watch a movie at Surya Mall was molested, then the miscreants assaulted the police; five accused were arrested and sent to jail.

सूर्या मॉल में सिनेमा देखने गई महिला से छेड़छाड़ फिर बदमाशों ने की पुलिस के साथ मारपीट, पांच आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

दुर्ग : दुर्ग जिला दुर्ग के सुपेला चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में सूर्या मॉल स्थित पी.वी.आर. में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके परिवार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूबर 2025 को प्रार्थीया अपने परिवार के साथ मॉल में सिनेमा देखने गई थी. इस दौरान मुख्य आरोपी सुजीत साव ने महिला के साथ बेईज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की. विरोध करने पर सुजीत साव ने अपने साथी और रिश्तेदारों को बुलाकर महिला के पति और बेटे से मारपीट करवाई.
इस बीच घटनास्थल पर स्मृति नगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया. इसी दौरान आरोपी सुजीत साव, सुजीत कुमार, शिवपूजन कुमार, सागर साव और जिगर साव ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विजय कुमार यादव और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरुविन्दर सिंह संधु ने आरोपियों की तलाश शुरु की.
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने घटना को कबूल किया. आरोपियों के खिलाफ थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में प्रार्थीया द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 1273/2025, धाराएँ 74, 121, 191, 351(3), 115(2), 221, 132 बीएनएस महिला से छेड़छाड़ और मारपीट संबंधी और अपराध क्रमांक 1275/2025, धाराएँ 121, 221, 132, 191 बीएनएस पुलिस के सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट संबंधी दो अलग-अलग जुर्म दर्ज किए गए.
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें केन्द्रीय जेल दुर्ग भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव (थाना प्रभारी सुपेला), उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु, प्रआर 134 जितेन्द्र कुशवाहा, अशीष सिंह, आरक्षक कमल नारायण, अनिकेत चंद्राकर और सत्यानारायण सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा.
इस घटना ने मॉल जैसी सार्वजनिक जगहों पर महिला सुरक्षा और कानून के प्रति चुनौती को उजागर किया है. पुलिस ने कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में फौरन कार्रवाई और निगरानी को और सख्त किया जाएगा. उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि वे इस तरह की घटनाओं की जानकारी फौरन पुलिस को दें.
आरोपी
सुजीत साव पिता शारदा प्रसाद उम्र 49 साल निवासी दुर्ग रोड, कोहका चौकी स्मृति नगर
सुजीत कुमार पिता मकसुधन साव उम्र 32 साल निवासी सनातन नगर, सिन्हा भवन के पास, कोहका चौकी स्मृति नगर
शिवपूजन कुमार पिता दिलीप साव उम्र 20 साल निवासी सनातन नगर, सिन्हा भवन के पास, कोहका चौकी स्मृति नगर
सागर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 29 साल निवासी भाठापारा, कोहका चौकी स्मृति नगर
जिगर साव पिता जगदीश प्रसाद उम्र 28 साल निवासी भाठापारा, कोहका चौकी स्मृति नगर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t