भिलाई में एक्सीडेंट कर आरक्षक की जान लेने वाला आरोपी मोगी श्रीनू तीन साल बाद महासमुंद से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Mogi Srinu, the accused who killed a constable in an accident in Bhilai, was arrested from Mahasamund after three years and sent to jail

भिलाई में एक्सीडेंट कर आरक्षक की जान लेने वाला आरोपी मोगी श्रीनू तीन साल बाद महासमुंद से हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

दुर्ग/भिलाई : भट्‌ठी थाना पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर आरक्षक की जान लेने वाले आरोपी को तीन साल बाद महासमुंद से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है. 
थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि 6 अक्टूबर /2021 की रात 11 बजे एसबीआई चौक सेक्टर 1 के सामने सेंट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर 3 भिलाई में आरक्षक 1440 राधेश्याम सिंन्हा की मोटर साइकिल स्प्लेंडर नम्बर CG07 AB 2862 को आरोपी मोटर साइकिल बुलेट क्रमांक CG04 MP 7439 के चालक द्वारा मुर्गा चौक तरफ से अपने वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आरक्षक राधेश्याम सिंन्हा के मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया था.
गंभीर चोट के कारण राधेश्याम सिंन्हा की मौतहो गई थी. इस मामले में थाना भिलाई भट्टी में मर्ग क्रमांक 46/2021 धारा 174 दप्रस कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद अपराध से संबंधित होने पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 180/2021 धारा 304(A)भादवि कायम कर मामला जांच लिया गया.
इस मामले में मृतक के वाहन और आरोपी वाहन को घटना स्थल से जप्त किया गया गवाह का बयाँ दर्ज किया गया. आरोपी बुलेट वाहन नम्बर CG04 MP 7439 का चालक जो घटना दिनांक से फरार था. जो लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था आरोपी वाहन चालक की जिला महासमुंद में निवासरत होने की खबर मिलने पर फौरन पुलिस टीम द्वारा जिला महासमुंद संभावित स्थानों में जाकर पता तलाश कर काफी सूझबूझ और मशक्कत के बाद आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर मामले में जरुरी वैधानिक किया गया.
उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, प्र.आर. किशोर पॉल, आरक्षक  जी.जगमोहन एवं ACCU के आरक्षक अनूप शर्मा, जुगनू सिंह की अहम भूमिका रही.
नाम आरोपी
मोगी श्रीनू पिता स्व मोगी संध्या राव उम्र 30 साल पता - 9-104, सूर्या नगर, SBI बैंक के पीछे, पपैयाराजूपलंम पेण्डुरथी जिला विशाखापट्टनम राज्य आंध्र प्रदेश
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मर्डर और चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद : महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में हुई हत्या और चोरी की नीयत से घर घुस कर कपड़ा व्यापारी पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बता दें कि झलप के कपड़ा व्यवसायी के घर चोरी के नियत से घुसकर सौरभ पिता महावीर गोयल पर चाकू से जानलेवा हमला करने और 3 दिन बाद 19 जनवरी को ग्राम बरेकेल कला के पास शिवा यादव पिता सुखराम निवासी ग्राम कसहीबाहरा की हत्या का आरोपी एक ही निकला. पुलिस ने आरोपी रामेश्वर सोनवानी पिता केजऊ 24 साल निवासी ग्राम लामीडीह थाना पिथौरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI