CM अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण, बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड, जल्द जारी होगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त

CM will hoist the flag in Ambikapur, Bastar region's Pandi Ram Mandavi will get Padma Shri award, 19th installment of Pradhan Mantri Samman Nidhi will be released soon

CM अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण, बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड, जल्द जारी होगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त

CM अंबिकापुर में करेंगे ध्वजारोहण

सरगुजा-अंबिकापुर : 76 वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का गरिमामय आयोजन पीजी कॉलेज मैदान अंबिकापुर में किया जाएगा. यहां मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ध्वजारोहण करेंगे. शुक्रवार को तैयारियों का आखरी रिहर्सल कलेक्टर विलास भोसकर और पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल की मौजूदगी में किया गया.
इस मौके पर मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर सुनील नायक रहे. उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. आखरी रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरुप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया और स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रिहर्सल किया गया.
इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप, एसडीएम अंबिकापुर फागेश सिन्हा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी को मिलेगा पद्मश्री अवार्ड

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के जनजातीय कलाकार पंडी राम मंडावी का नाम पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें पारंपरिक वाद्ययंत्र निर्माण और लकड़ी की शिल्पकला के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा.
पंडी राम मंडावी उम्र 68 साल गोंड मुरिया जनजाति से संबंधित हैं. वे पिछले पांच दशकों से बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर को न सिर्फ संरक्षित कर रहे हैं. बल्कि उसे नई पहचान भी दिला रहे हैं. उनकी विशेष पहचान बांस की बस्तर बांसुरी, जिसे ‘सुलुर’ कहा जाता है. के निर्माण में है. इसके अलावा उन्होंने लकड़ी के पैनलों पर उभरे हुए चित्र, मूर्तियां और अन्य शिल्पकृतियों के माध्यम से अपनी कला को वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है.
पंडी राम मंडावी ने मात्र 12 साल की उम्र में अपने पूर्वजों से यह कला सीखा और अपने समर्पण और कौशल के दम पर छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. एक सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन 8 से ज्यादा देशों में किया है. साथ ही, अपने कार्यशाला के जरिए एक हजार से ज्यादा कारीगरों को ट्रेनिंग देकर इस परंपरा को नई पीढ़ियों तक पहुंचाने का काम किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

जल्द जारी होगी प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 19वीं किस्त

किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के 19वें किस्त फरवरी 2025 में 19वीं किस्त जारी होने की उम्मीद है. यह रकम योजना से जुड़े किसानों के खाते में सीधे अंतरित की जाती है. इस योजना के तहत किसानों को वार्षिक 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. वहीं सूत्रों का कहना है कि इस बार के बजट में इस रकम को 6 से बढाकर 8 हजार तक किया जा सकता है.
इस बार सरकार ने योजना के तहत पात्र किसानों की पहचान के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) को जरुरी कर दिया है. जो किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं करेंगे, उनकी किस्त रुक सकती है.
किस्त पाने के लिए जरुरी शर्तें
1. ई-केवाईसी कराना: पात्र किसानों को अपने आधार नंबर को योजना पोर्टल पर अपडेट करना जरुरी है.
2. भू-अधिकार सत्यापन: किसान की भूमि का रिकॉर्ड सही होना चाहिए. गलत जानकारी देने पर भुगतान रोका जा सकता है.
3. बैंक खाता सक्रिय होना: योजना का लाभ पाने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय होना चाहिए.
देरी के संभावित कारण
डाटा सत्यापन में देरी: किसानों की जानकारी को सत्यापित करने की प्रक्रिया में समय लग सकता है.
तकनीकी समस्याएं: पोर्टल पर अधिक लोड या अन्य तकनीकी समस्याएं देरी का कारण बन सकती हैं.
राज्यों से सहमति प्रक्रिया: राज्य सरकारों को पात्र किसानों की सूची भेजनी होती है, जिसमें कभी-कभी देरी हो जाती है.
किस्त की स्थिति कैसे जांचें?
https://pmkisan.gov.in/
किसान PM-KISAN पोर्टल पर जाकर “Beneficiary Status” सेक्शन में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज कर सकते हैं.
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे ई-केवाईसी और अन्य जरुरी प्रक्रियाएं जल्द से जल्द पूरी करें. ताकि 19वीं किस्त का लाभ समय पर मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

CM से योग गुरु बाबा रामदेव ने की मुलाकात

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने उनके निवास में मुलाकात की. इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य, योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने सहित कई विषयों पर चर्चा हुई.
बाबा रामदेव ने मुख्यमंत्री को योग और प्राकृतिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई सुझाव दिए और छत्तीसगढ़ में योग व आयुर्वेद के विस्तार को लेकर चर्चा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI