गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव अंबिकापुर व राज्यपाल ने राज्यपाल ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

Republic Day, President Murmu hoisted the tricolor, Chief Minister Vishnu Dev Ambikapur and the Governor hoisted the flag at the Police Parade Ground

गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव अंबिकापुर व राज्यपाल ने राज्यपाल ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस, राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली : देश में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस के जश्न के लिए कर्तव्य पथ पहुंची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का कर्तव्य पथ पर स्वागत किया. कर्तव्य पथ पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी. छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक पेश की गई. यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है.
इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया. छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर किया.

एम. जी. एम. पब्लिक स्कूल शांति नगर द्वारा इस वर्ष 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह

दुर्ग/भिलाई : एम. जी. एम. पब्लिक स्कूल शांति नगर द्वारा इस वर्ष 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन में बहुत ही धूमधाम से किया गया. इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.
समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती एन्सी वर्गीस द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया. और उन्होंने गणतंत्र दिवस और देश के संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला.
विद्यालय के छात्रों ने गणतंत्र दिवस पर विशेष कार्यक्रम पेश किया. इस कार्यक्रम में छात्रों ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के बाद पूरे साल में विद्यार्थियों के कई गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिया गया. जिसमें विजेता के रुप मे नेहरु सदन को प्रथम स्थान तथा इंदिरा सदन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. समारोह के आखिर में शिक्षिका मोनिका ने सभी का धन्यवाद प्रकट किया गया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. 

जामा मस्जिद बैरनबाज़ार ग्राउंड रायपुर में मनाया गया जश्ने गणतंत्र दिवस

रायपुर : हर साल की तरह इस साल भी जामा मस्जिद बैरनबाज़ार ग्राउंड रायपुर में जश्ने गणतंत्र दिवस के मुबारक मौके पर 26 जनवरी को  कारी इमरान अशरफी और महापौर जनाब एज़ाज़ ढेबर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया और राष्ट्र गान गाया. हमारे मुल्क के राष्ट्र ध्वज को सलामी दी. और मिठाई बाटी गई.
इस मौके पर मुतवल्ली जनाब उसैद अहमद, नायब मुतवल्ली शेख अहफजुद्दीन, सेकेट्री मो. शेख फ़ारूक़ अशरफ़ी, नायब सेकेट्री शेख इकरामुद्दीन, खजांची मोहम्मद अमीन खान, रिज़वान गंज, एड. शाहिद इक़बाल ख़ान, शेख नियाजुद्दीन,  मोहम्मद मजीद (फहीम) , शेख इस्राइल, मोहम्मद आसिफ (अस्सु) अनवर भाई,  नदीम सलाट, मुनव्वर भाई, शेख इब्राहिम इब्बू, पूर्व मुतवल्ली जाकिर मोहम्मद, शेख महबूब, हब्बू रहमान, नायब इमाम अब्दुल लतीफ, रियाज़ अशरफी, सैफउल्ला, मो. अहसान, अजय राय समेत सभी धर्म के लोग बड़ी तादाद मे मौजूद थे.

राज्यपाल  रमेन डेका ने पुलिस परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

रायपुर, 26 जनवरी 2025/गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल  रमेन डेका द्वारा आज यहां राजधानी रायपुर में पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया और परेड की सलामी ली गई.

मुस्लिम जमात खाना व मदरसा दारूल उलूम रिजविया में फहराया गया तिरंगा

कोरबा : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर पुरानी बस्ती कोरबा स्थित मुस्लिम जमात खाना, मदरसा अशरफिया, मदरसा दारूल उलूम रिजविया ट्रांसपोर्ट नगर में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रध्वज फहराया गया और मदरसे के बच्चो के द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुस्लिम समाज के सरपरस्त कारी सैय्यद सब्बीर अहमद असरफी ,सुन्नी मुस्लिम जमात के सदर हाजी अखलाक खान असरफी ने झंडारोहण किया जिले के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए हाजी अखलाक ने कहा कि 26 जनवरी सन्न 1950 को हमारे आजाद भारत का संविधान लागू हुआ. डॉ. अम्बेडकर की अगुवाई में जो संविधान बना और लागू किया गया. उसके रास्ते चलकर देश तरक्की कर रहा है.
संविधान ने भारत के हर नागरिक को समानता, शिक्षा, कानूनी सहित तमाम अधिकार दिए हैं. हम सबको अपने संविधान का पूरा आदर, सम्मान करना चाहिए. जाति-पाति, ऊँच-नीच, धर्म-भाषा का भेदभाव न कर देश की एकता बनाए रखते हुए तरक्की में योगदान हम सबका कर्तव्य है.
इस मौके पर मुख्य रुप से राजपुरोहित परिवार पुरानी बस्ती कोरबा से नागेंद्र पांडेय, सुन्नी मुस्लिम जमात के जनरल सेक्रेटरी जुम्मन खान रिज़्वी, मुस्लिम जमात खाना के सदर ऐहसान खान, सैय्यद अशफाक अली, मकसूद आलम, जाहिद अली, हासिम भाई, अख्तर सिद्दीकी, मुन्ना भाई मदरसा दारुल उलूम रिजविया के सदर अब्दुल रज्जाक मेमन, सेक्रेटरी हलीम सेख, रहमत आलम, कयामुद्दीन, हाफिज निज़ाम, मौलाना सलामुद्दीन, अब्दुल कादिर और मदरसे के बच्चों समेत आदि लोग मौजूद थे.

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

महासमुंद : 76वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया. कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
इस मौकेपर उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे. हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरुक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाएं. साथ ही देश-प्रदेश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे. कलेक्टर लंगेह ने अपने सरकारी निवास पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
इस अवसर पर जिलापंचायत सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर   रवि कुमार साहू , डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा, सृष्टि चंद्राकर, मिसा कोसले सहित कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

नवीन जिन्दल और शालू जिन्दल ने लोगों के धागे से तैयार राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रपति को किया भेंट

रायपुर : कुरुक्षेत्र के सांसद और जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने "मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश" अभियान चलाकर पूरे भारत को राष्ट्रीय ध्वज के नीचे एकजुट करने का अनूठा कार्य किया है. यह अभियान 31 अक्टूबर 2024 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुरू किया गया था, जो सरदार पटेल के एकीकृत भारत के दृष्टिकोण और भारतीय गणतंत्र यानी संविधान लागू होने के 75 साल पूरे होने के अवसर को समर्पित है.
इस अभियान के तहत देशवासियों से उन चार रंगों के धागे मंगाए गए. जिससे गौरव और देशभक्ति का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तैयार किया जा सके. नवीन जिन्दल ने कहा कि  भारतीय राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं है. यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है. तिरंगे के हर धागे में हमारे पूर्वजों की विरासत, कारीगरों का कौशल और अनगिनत पीढ़ियों की भावना है. जिन्होंने भारत के निर्माण में योगदान दिया. "मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश" अभियान का समापन एक भव्य 12 x 8 फीट के भारतीय तिरंगे के निर्माण के साथ हुआ. 

पीएमश्री सेजेस बसना में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

महासमुंद/बसना : पीएमश्री सेजेस बसना में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बी.पी. पुरोहित ने शिरकत की. उनके साथ विशेष अतिथि आर.बी. प्रधान और के.के. दास भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे. समारोह की अध्यक्षता के.के. पुरोहित ने की.
इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ. स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया.
प्रधान पाठक एच.के. दास (माध्यमिक) और एच.आर. साव (प्राथमिक) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारी की गई. वरिष्ठ व्याख्याता एन.के. ध्रुव और सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन संदीप अग्रवाल ने किया और मीडिया प्रभारी योगेश बढ़ाई ने इसे कवरेज प्रदान किया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI