तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक को मारी जोरदार ठोकर, छह घायल, टक्कर के बाद हवा में उछले युवक, सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद, जांच जारी

A high-speed trailer collided with two bikes, injuring six people, throwing the young man into the air after the collision. CCTV footage captured the accident and an investigation is underway.

तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक को मारी जोरदार ठोकर, छह घायल, टक्कर के बाद हवा में उछले युवक, सीसीटीवी फुटेज में हादसा कैद, जांच जारी

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम संडी बंगला के पास एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने दो बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें छह लोग घायल हो गए. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें ट्रेलर बेकाबू होकर बाइकों को रौंदते हुए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सेंटरल बैंक संडी बंगला के सामने से गुजर रही दोनों बाइक को ट्रेलर ने सीधे टक्कर मारी. हादसे के बाद बाइक सवार हवा में उछल गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
स्थानीय लोगों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 112 व 108 आपातकालीन नंबरों पर खबर दी. एंबुलेंस न पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी पिकअप वाहन का उपयोग कर सभी छह घायलों को पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. पंकज वर्मा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया.
इनमें तीन गंभीर घायलों- धनराज घृतलहरे उम्र 27 साल खपरीडीह, चुन्नी मानिकपुरी उम्र 30 साल दतान और डाकेश्वर धीवर (कोदवा) को बेहतर इलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रेफर किया गया. अन्य तीन घायलों विनय यादव उम्र 15 साल कोदवा, चंद्राकर फेकर उम्र 23 साल कोदवा और उपमहन उम्र 25 साल दुर्बर मोखली का इलाज पलारी अस्पताल में जारी है.
पलारी थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. पुलिस ट्रेलर का नंबर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है. और जल्द ही ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि तेज रफ्तार वाहन अक्सर राहगीरों और बाइक सवारों के लिए खतरा बनते हैं. पुलिस ने भी चेताया कि सड़क पर वाहन चालक नियमों का पालन करें. ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t