रायपुर में महिला ने की खुदकुशी, फांसी से पहले वीडियो बनाकर पति और ससुर पर लगाया गंभीर आरोप, पिता ने थाने में लगाई इंसाफ की गुहार
A woman committed suicide in Raipur, filming a video before hanging herself and leveling serious allegations against her husband and father-in-law. Her father appealed for justice at the police station.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया है. जिसमें अपने पति और ससुरा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. डीडी नगर थाने में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मनीषा गोस्वामी ने एक दिन पहले खुदकुशी कर ली. मृतका के पति पुवेंद्र गोस्वामी और उसके पिता महिला को प्रताड़ित करते थे. महिला की मौत के बाद उसके पिता डीडी नगर थाने पहुंचे और पुलिस से इंसाफ की मांग की है. मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसके दामाद और समधी उनकी बेटी मनीषा को लगातार प्रताड़ित करते थे.
खबर मिली है कि मृतका के पति और उसके ससुर महीनों से उन्हें परेशान करते थे. कई बार महिला के पिता ने अपने दामाद को समझाने की कोशिश की. लेकिन फिर भी दामाद की प्रताड़ना कम नहीं हुई. इसी से परेशान होकर महिला ने खुदकुशी कर ली है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका कई बार अपने परिजनों और मित्रों से अपने उत्पीड़न की शिकायत करती रही थी. हालांकि मामले की गंभीरता का अंदाजा तभी लगा जब महिला ने अंतिम कदम उठाया और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना ने न सिर्फ मृतका के परिवार को गहरे आघात पहुंचाया है. बल्कि पूरे इलाके में चिंता और शोक का माहौल बना दिया है. सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं के अधिकार संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



