सोशल मीडिया में फैलाई मूर्ति तोड़ने की अफवाह, भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों को आंदोलन के लिए उकसाने का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Three people were arrested for spreading rumors of idol vandalism on social media, inciting people to protest by spreading misleading news.

सोशल मीडिया में फैलाई मूर्ति तोड़ने की अफवाह, भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों को आंदोलन के लिए उकसाने का आरोप, तीन आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : थाना पलारी पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए झूठी और भ्रामक खबरें फैलाकर लोगों को आंदोलन के लिए उकसाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों द्वारा ग्राम लरिया में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की झूठी जानकारी फैलाई जा रही थी. जबकि जांच में यह तथ्य असत्य पाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिकआरोपियों लक्ष्मी नारायण डहरिया उम्र 24 साल, निवासी ग्राम हरिनभट्ठा थाना सिमगा), गौतम कुर्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम चरौदा थाना गिधपुरी) और पालक भारद्वाज उम्र 23 साल निवासी ग्राम गोड़ा थाना पलारी) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों को भ्रमित किया और आंदोलन के लिए भीड़ जुटाने की कोशिश की.
इस मामले की जांच में ग्राम सरपंच और ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा की उंगली में स्थापना के समय ही हल्की दरार थी. जो बारिश और धूप की वजह से समय के साथ बढ़ गई थी. बावजूद इसके आरोपियों ने प्रतिमा तोड़े जाने की झूठी कहानी गढ़कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया.
खबर मिलते ही थाना पलारी पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन और थाना प्रभारी की देखरेख में तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने ही सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर भीड़ को भड़काने की कोशिश की.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 419/2025, धारा 299, 196(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश करने की प्रक्रिया कर रही है. पुलिस की अपील:आमजन किसी भी अफवाह या सोशल मीडिया पर प्रसारित अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें. किसी भी खबर की सत्यता की पुष्टि करने के बाद ही प्रतिक्रिया दें. ताकि सामाजिक सद्भाव और शांति व्यवस्था बनी रहे.
आरोपियों के नाम 
1. लक्ष्मी नारायण डहरिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम हरिनभट्ठा थाना सिमगा 
2. गौतम कुर्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम चरौदा थाना गिधपुरी 
3. पालक भारद्वाज उम्र 23 साल निवासी ग्राम गोड़ा थाना पलारी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t