स्कूल जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौत, इलाज के दौरान गई जान, शिक्षा जगत में शोक की लहर

A teacher seriously injured in a road accident on her way to school died during treatment, sending shockwaves through the education world.

स्कूल जाते समय सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षिका की मौत, इलाज के दौरान गई जान, शिक्षा जगत में शोक की लहर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादस हो गया. जहां, पेंड्रा-दुबटिया मार्ग पर स्कूल जा रही शिक्षिका सोनल तिवारी की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में वे गंभीर रुप से घायल हो गई थीं. उन्हें अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोनल तिवारी रोजाना की तरह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कोटमी जा रही थीं. इस दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो पेड़ों के बीच जा टकराई. हादसे में वाहन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. और शिक्षिका को गंभीर चोटें आईं. इलाज के दौरान अपोलो अस्पताल बिलासपुर में उनकी मौत हो गई..उनकी असमय मौत से परिजनों, शिक्षकों और विद्यार्थियों में शोक की लहर दौड़ गई.
सोनल तिवारी पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी. वे अपने मिलनसार स्वभाव, अनुशासनप्रियता और छात्रों के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थी. उनके निधन की खबर से न सिर्फ शिक्षा जगत, बल्कि पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t