दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, बाजार से लौट रहे व्यापारी की मौत, 3 मासूम बच्चे घायल, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
A tragic road accident: a pickup truck collided forcefully with a vehicle, killing a businessman returning from the market. Three young children were injured, and a happy family has been devastated.
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां इको वाहन में सवार व्यापारी सहित उसके तीन बच्चों को पिकअप ने टक्कर मार दी. इस हादसे में व्यवसायी की मौत हो गई. वही उसके तीन मासूम बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक साप्ताहिक बाजार से लौट रहे पौलाराम भगत उम्र 36 साल सहित उसके तीन बच्चों को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे में व्यापारी की मौत हो गई. वहीं उसके तीन मासूम बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए. वहीं पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है.
कमोसिनडांड गांव का रहने वाला मृतक पौलाराम भगत रविवार को वह अपने तीन बच्चों अर्पण 9 साल, अरुणा 7 साल और अंशु 5 साल के साथ इक्को वाहन में धरमजयगढ़ साप्ताहिक बाजार गया था. रविवार शाम को जब वे साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे. तो मिरीगुड़ा यात्री प्रतिक्षालय के पास पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इक्को का सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. वहीं चारों घायलों को इलाज के लिए धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान डॉक्टर ने पौलाराम को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके तीन घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है. पौलाराम की पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने फरार पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है.
जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची. पौलाराम की पत्नी सुनीता भगत बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचीं. वहां पति की मौत और बच्चों के घायल होने की खबर मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. एक पल में उनका संसार उजड़ गया.
धरमजयगढ़ थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 सहित BNS की धारा 106(1), 125(a) और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. फिलहाल तीनों घायल बच्चों का इलाज जारी है. पूरे क्षेत्र में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक का माहौल है.
बता दें कि इससे पहले जशपुर जिले के पत्थलगांव-कछार मार्ग स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक 43 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बाइक में तीन युवक सवार होकर रविवार को किलकिला टमाटर छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान ग्राम बंधनपुर के पास सामने से आ रही बोलेरो वाहन से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर के बाद बाइक सवार दो युवकों ने मौके में ही दम तोड़ दिया. वही एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया.
मृतकों की पहचान जयपाल नाग (28) पिता चैन साय और सुमित नाग (26) पिता तेजराम के रूप में हुई. दोनों पत्थलगांव के काडरो फिटिंगपारा के रहने वाले थे. वही हादसे में गंभीर रूप से घायल का नाम हीरा कुमार नाग (27) पिता जयलाल है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



