बेटे के साथ हुई गुंडागर्दी के खिलाफ महिला पहुंची थाना, शिकायत वापस लेने TI बना रहा दबाव, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक लगाई इंसाफ की गुहार

A woman reached the police station against the hooliganism done with her son, TI was pressuring her to withdraw the complaint, the victim appealed to the Superintendent of Police for justice

बेटे के साथ हुई गुंडागर्दी के खिलाफ महिला पहुंची थाना, शिकायत वापस लेने TI बना रहा दबाव, पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक लगाई इंसाफ की गुहार

रायगढ़ : मारपीट के मामले में बयान देने के लिए थाना आई महिला को TI ने उल्टा धमका दिया. साथ ही शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा. इस मामले में पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से लिखित में की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ाझर की रहने वाली छाया साहू 43 साल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची. जहां उसने SP से घरघोड़ा थानेदार के खिलाफ लिखित में शिकायत की है.
 पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी बहन बसंती साहू का बड़ा बेटा सूरज साहू का विवाह कार्यक्रम 28 अप्रैल से 1 मई 2025 तक था. ऐसे में छाया साहू पूरे परिवार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए नवापारा घरघोड़ा गई थी. रात तकरीबन साढ़े 11 बजे उसे पता चला कि नवापारा घरघोड़ा के शैतान चौक में कोई बाहरी लड़के को मारपीट किया जा रहा है. तब रात में उसके जीजा ने बताया कि उसके बेटा जगमोहन उर्फ राजा साहू के साथ मारपीट किया गया है. ऐसे में छाया साहू वहां पहुंची तो देखी कि उसके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंचा और उसका बेटा जगमोहन बेहोश पड़ा है.
छाया साहू ने जब पता किया जो जानकारी मिली कि यश सिन्हा, रितेश गुप्ता, शैलेश चौहान, आयुष चौहान और निलिख शर्मा ने उनके साथ मारपीट किया है. इसके बाद जगमोहन को इलाज के लिए घरघोड़ा के बजाए रायगढ़ लेकर आ गए और मेडिकल काॅलेज में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB