जेल में बंद आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा में गवाही देने पर मारपीट की दी धमकी, परिजनों ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

The accused in jail threatened to beat up the witness if he testified in police custody, the family appealed to the SSP for justice

जेल में बंद आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा में गवाही देने पर मारपीट की दी धमकी, परिजनों ने एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

रायपुर : राजधानी  रायपुर में  हुए बहुचर्चित यश शर्मा हत्याकांड मामले के गवाहों को पुलिस अभिरक्षा में धमकी मिलने की गंभीर वारदात सामने आई है. पीड़ित परिवार के मुताबिक जेल में बंद आरोपी तुषार पाहुजा, यश खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी ने पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट पेशी आने के दौरान गवाहो को फोन से धमकी दी.
बताया जा रहा है कि इस पुरे मामले के चश्मदीद गवाह खुशाल तोलानी और
कमलेश बुलवानी है. जिनको आरोपियो के द्वारा उनके खिलाफ कोर्ट में गवाही देने नही आने की धमकी दी है. साथ ही पेशी पर आने पर यश शर्मा से भी ज्यादा बुरा हाल करने की धमकी आरोपियो द्वारा दी गई है.
आपको बता दे कि यश शर्मा को 13 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार आऱोपियो द्वारा घर से अपहरण कर वीआईपी रोड़ स्थित शगुन फॉर्म्स में 3 दिन बंदकर बेदम पिटाई की थी. उसके बाद यश शर्मा को नाजुक हालत में घर के बाहर फेंककर सभी आऱोपी फरार हो गये थे. करीब 3 महीने तक शहर के सभी सरकारी औऱ निजी अस्पताल में इलाज चलने के बावाजूद यश शर्मा की मौत हो गई थी. पुलिस ने सभी फरार शातिर आरोपियो को दुसरे राज्यो से पकड़कर सलाखो के पीछे किया था.
धमकी भरे कॉल आने के बाद गवाह और यश के परिजन काफी ड़रे हुए हैं और सुरक्षा की मांग के लिए लिखित आवेदन रायपुर एसएसपी और संबंधित कोर्ट के न्यायाधीश  से किया है. परिजनो के मुताबिक कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पुरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं. अदालत में विचाराधीन आऱोपियो को रखने की जगह पर जेल से पेशी पर अदालत आने के दौरान मोबाइलों पर पुलिसकर्मी और आरोपियो के परिजन मोबाइलों पर बात करवाने समेत वीआईपी ट्रीटमेंट देने की मिल रही शिकायतो के चलते पुलिस के आलाधिकारियो ने कोर्ट में सरप्राइज चेकिंग की थी. फिलहाल यश शर्मा के परिवार और गवाहो ने डर का माहौल बताते हुए सुरक्षा की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB