पूर्व सरपंच ने गरीबों के राशन में की गड़बड़ी, कम पाया गया 175 क्विंटल चावल, पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Former Sarpanch made irregularities in the ration of the poor, 175 quintals of rice was found missing, police arrested the accused Lakshmi and sent her to jail

पूर्व सरपंच ने गरीबों के राशन में की गड़बड़ी, कम पाया गया 175 क्विंटल चावल, पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलगहना की राशन दुकान में 175 क्विंटल चावल की कमी पाए जाने पर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया. फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को शिकायत मिलने पर तखतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच के बाद कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच लक्ष्मी जयसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत बेलगहना के पूर्व सरपंच लक्ष्मी जयसवाल 2019 में चुनाव में जीतकर सरपंच बना था. इस ग्राम पंचायत की राशन दुकान को पंचायत के द्वारा ही संचालन किया जाता था. 2025 में पंचायत चुनाव में नया सरपंच जीत कर आया. जिसे पंचायत दुकान सौंपने पर उसे 175 क्विंटल राशन का चावल कम दिया गया.
जिसकी जानकारी नवनिर्वाचित सरपंच ने फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को दी. श्याम वस्त्रकार ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 316 (5) अवश्यक वस्तु अधिनियम 3, 7 के तहत जुर्म दर्ज कर पूर्व सरपंच लक्ष्मी जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बेलगहना पंचायत की राशन दुकान का संचालन 2019 से तत्कालीन सरपंच लक्ष्मी जयसवाल ही करती आ रही थीं. नए सरपंच के 2025 में पदभार संभालते ही जब दुकान का स्टॉक चैक किया गया. तो रिकॉर्ड के मुताबिक 175 क्विंटल चावल गायब पाया गया. नवनिर्वाचित सरपंच ने यह जानकारी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार को दी. फूड इंस्पेक्टर ने तखतपुर थाने में कम आपूर्ति की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 व 7 और बीएनएस की धारा 316(5) के तहत मुकदमा कायम कर लक्ष्मी जयसवाल को गिरफ्तार किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB