माया सेल्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी, पुलिस ने 22 लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कामता को किया गिरफ्तार

9 lakh fraud in the name of getting a job in Maya Sales, police arrested Kamta, the accused who cheated 22 people

माया सेल्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 9 लाख की ठगी, पुलिस ने 22 लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कामता को किया गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिला की थाना तोरवा पुलिस ने एक बड़ी ठगी के मामले का खुलासा करते हुए माया सेल्स नामक फर्जी कंपनी खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 22 लोगों से कुल 9 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 मई 2025 को सत्यनारायण सांडे निवासी वार्ड 15 सारथी मोहल्ला बलौदा, जिला जांजगीर चांपा ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कामता मेहता ने माया सेल्स नामक कंपनी खोलने और उसमें नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 22 लोगों से 9 लाख रुपए की ठगी की है. और वर्तमान में अमेरी चौक शिव शक्ति अस्पताल के पास, बिलासपुर में रह रहा था.
थाना तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत जुर्म दर्ज कर फौरन मामले की जांच शुरु की. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई.
पुलिस ने आरोपी कामता मेहता पिता संजय मेहता उम्र 28 साल को धर दबोचते हुए उससे पूछताछ की. जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
थाना तोरवा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी तरह की नौकरी या व्यापारिक प्रस्ताव से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर ही फैसला लें. ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB