खराब ट्रांसफार्मर सुधारने गांव के खम्भे में चढ़ा युवक, 11 केवी लाइन का लगा झटका, इलाज शुरु होने से पहले मौत, जांच में जुटी पुलिस

A young man climbed a pole in the village to repair a faulty transformer, got an electric shock from an 11 KV line, died before treatment could begin, police started investigating

खराब ट्रांसफार्मर सुधारने गांव के खम्भे में चढ़ा युवक, 11 केवी लाइन का लगा झटका, इलाज शुरु होने से पहले मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/मस्तूरी : बिलासपुर जिले में मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई. गांव में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को सुधारने के प्रयास में युवक उसमें चढ़ा था. लेकिन अचानक करंट की चपेट में आ गया. उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कर्रा के वार्ड क्रमांक 17 बंजरपारा मोहल्ला में लगे ट्रांसफार्मर में पिछले कुछ दिनों से खराबी थी. बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान ग्रामीणों ने ग्राम लिमतरा पहरीपारा निवासी उमेश कुमार कुर्मी पिता अशोक कुर्मी उम्र 32 साल को सुधार कार्य के लिए बुलाया.
रविवार शाम करीब 4 बजे उमेश ट्रांसफार्मर पर चढ़कर डियो फ्यूज चढ़ा रहा था. तभी अचानक उसका हाथ 11 केवी लाइन से टच हो गया. तेज करंट लगने से उमेश गंभीर रुप से झुलस गया और ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बिलासपुर के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. 
खबर मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवाया. उमेश का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा. पुलिस हादसे की जांच कर रही है कि उमेश को बिजली सुधारने का जिम्मा किसने और किस आधार पर दिया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB