फिरौती के लिए फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो से युवक का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एमपी बार्डर से 4 किडनैपर को किया गिरफ्तार, युवक सुरक्षित बरामद

A young man was kidnapped in a Scorpio car in a filmy style for ransom. Police arrested four kidnappers from the MP border within 12 hours and the young man was recovered safely.

फिरौती के लिए फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियो से युवक का अपहरण, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर एमपी बार्डर से 4 किडनैपर को किया गिरफ्तार, युवक सुरक्षित बरामद

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले अंतर्गत हथबंद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में हुए एक अपहरण कांड का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. रिंगनी रेलवे फाटक के पास से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा अपहृत किए गए कंपनी सुपरवाइजर को पुलिस ने मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में अंतर्राज्यीय कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो जब्त कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आर.एस. इंफ्रा कंपनी के सुपरवाइजर शैनू शेख रिंगनी रेलवे फाटक के पास मौजूद थे. तभी अचानक वहां स्कॉर्पियो नम्बर CG 16 CU 2066 रुकी. वाहन से उतरे चार युवकों ने पहले शैनू के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन खींचकर गाड़ी में डाल लिया.
दिनदहाड़े हुए इस अपहरण से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की खबर प्रार्थी चीनू शेख ने हथबंद थाने में दी. अपहरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने साइबर सेल और हथबंद पुलिस की संयुक्त टीम गठित की. पुलिस ने आरोपियों के भागने के रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और टोल नाकों से तकनीकी इनपुट जुटाए.
लोकेशन ट्रेस होते ही पुलिस टीम ने रातभर आरोपियों का पीछा किया. आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को मध्यप्रदेश के करंजिया (जिला डिंडोरी) में घेराबंदी कर दबोच लिया और अपहृत शैनू शेख को उनके चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया.
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते उन्होंने शैनू शेख को सबक सिखाने के लिए अपहरण की योजना बनाई थी. गिरफ्तार आरोपियों में ओम नारायण पांडेय उम्र 33 साल डिंडोरी), अजय यादव उम्र 38 साल, अमरकंटक), अभिषेक श्याम उम्र 23 साल डिंडोरी) और योगीराज परस्ते उम्र 26 साल डिंडोरी) शामिल हैं.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो नियो वाहन नम्बर CG 16 CU 2066 भी जब्त किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. शनिवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t