मिडिल स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा 11 साल का छात्र, बच्चों को डराया, शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी, दहशत का माहौल, वीडियो वायरल

An 11-year-old student arrived at the middle school with a knife, frightened the children, threatened to kill the teacher, an atmosphere of panic ensued, video went viral

मिडिल स्कूल में चाकू लेकर पहुंचा 11 साल का छात्र, बच्चों को डराया, शिक्षिका को दी जान से मारने की धमकी, दहशत का माहौल, वीडियो वायरल

गरियाबंद/फिंगेश्वर/सरकड़ा : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी स्कूल की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. फिंगेश्वर ब्लॉक के सरकड़ा गांव के स्कूल में कक्षा 6 का एक 11 साल का नाबालिग छात्र लगातार तीन दिनों तक अपने बैग में बड़ा चाकू लेकर स्कूल आता रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा सहपाठियों और शिक्षकों को जान से मारने की धमकी देता था. प्रधान पाठिका लता सोनी ने तत्काल छात्र के बैग की तलाशी ली. जिसमें से चाकू बरामद हुआ. किसी अप्रिय घटना से पहले स्कूल प्रबंधन ने ग्राम सरपंच और अन्य जनप्रतिनिधियों को इसकी खबर दी.
वीडियो और फोटो में बच्चा बिना किसी डर या संकोच के चाकू हाथ में लेकर गर्व से खड़ा नजर आ रहा है. उसके गले में चेन और हावभाव देखकर लगता है कि वह खुद को किसी गैंगस्टर जैसा दिखाने की कोशिश कर रहा था.
इस घटना ने स्कूल सुरक्षा और अभिभावकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बच्चा घर से चाकू लेकर स्कूल आया, बावजूद इसके उसके माता-पिता को इसकी भनक नहीं लगी या उन्होंने अनदेखी की. मामला पुलिस और शिक्षा विभाग के लिए भी चिंता का विषय है. अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि छात्र के इस खतरनाक व्यवहार के पीछे क्या वजह है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही जब ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी और फिंगेश्वर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नाबालिग के साथ उसके पिता को समझाइश दी.
गौरतलब है कि यह घटना न सिर्फ स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. बल्कि यह भी दर्शाती है कि कम उम्र में ही बच्चों में हिंसा की प्रवृत्ति कैसे जन्म ले रही है. यह ज़रुरी है कि शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावक मिलकर बच्चों की मानसिक स्थिति पर समय रहते ध्यान दें और स्कूलों में सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू किया जाए. ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB