मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने मारी चोंच, हमले से खेत में काम कर रहे किसान की मौत, पत्नी और बेटा घायल, हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल

An eagle pecked at a beehive, killing a farmer working in the field. His wife and son were injured, their condition critical, and panic gripped the area.

मधुमक्खियों के छत्ते पर बाज ने मारी चोंच, हमले से खेत में काम कर रहे किसान की मौत, पत्नी और बेटा घायल, हालत नाजुक, इलाके में दहशत का माहौल

बेमेतरा : बेमेतरा जिले में छेरकापुर में खेत में काम कर रहे किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. किसान की मौत हो गई. उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है. यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक श्रीराम यादव उम्र 55 साल, उनकी पत्नी अहिल्या बाई उम्र 50 साल और बेटा राजकुमार यादव उम्र 35 साल खेत में काम कर रहे थे. सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक बाज ने पास के मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ दिया. जिससे मधुमक्खियां उग्र हो गईं और तीनों पर हमला कर दिया.
हमले से बचने के लिए तीनों अलग-अलग दिशाओं में भागे. अहिल्या बाई पास के पंप हाउस में छिप गईं. राजकुमार गांव की तरफ भागा. श्रीराम यादव गेहूं के खेत से बाहर नहीं निकल पाए और मधुमक्खियों के कई डंक लगने से अचेत हो गए. ग्रामीणों की मदद से उन्हें नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया. जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घायल पत्नी और बेटे का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB