भिलाई में फायरिंग, मछली कारोबारी का कत्ल करने की कोशिश, व्यापारिक लेन-देन का विवाद, चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Firing in Bhilai, attempt to murder fish trader, dispute over business transaction, four arrested, main accused absconding

भिलाई में फायरिंग, मछली कारोबारी का कत्ल करने की कोशिश, व्यापारिक लेन-देन का विवाद, चार गिरफ्तार,  मुख्य आरोपी फरार

दुर्ग/भिलाई : भिलाई शहर के कैंप क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में रविवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया. यह विवाद आपसी व्यापारिक लेनदेन को लेकर हुआ बताया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात भिलाई- छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में सूरज सिंह को जान से मारने की कोशिश की गई. जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई फायर किया और वहां से चले गए. घटना के बाद परिजन छावनी थाने शिकायत दर्ज करने पहुंचे.
पुलिस ने एक 4 संदेहियों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिसके घर में गोली चलने की घटना हुई है. घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था. घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे.
गोल्डी ने बताया कि रात 8 बजे के करीब वो घर में खाना बना रही थी. किचन की खिड़की सड़क की तरफ खुलती है. इसके चलते उसने देखा को दो बाइक में 5 गुंडे आए. उनके हाथों में तलवार और डंडा था. गोल्डी ने देखा कि उनके साथ रविशंकर था. रविशंकर गोल्डी के पति सूरज के साथ 6 महीने पहले मछली का कारोबार करता था. बाद में लेन-देन के विवाद के चलते उन्होंने व्यापारिक संबंध तोड़ दिया था. गोल्डी ने बताया कि रविशंकर के हाथ में पिस्टल था. वो आते ही दरवाजा पीटने लगा. गोल्डी ने उसे कहा कि सूरज नहीं है बाद में आना.
इसके बाद रवि और आग बबूला हो गया. वो गुस्से में दरवाजा पीटने लगा. बोला भाभी सूरज को बाहर निकालो आज वो उसे जान से मार देगा। इससे घर के लोग डर गए और लाइट बंद कर के अंदर छिप गए. दरवाजा ना खुलने से नाराज रवि गुस्से में बाहर निकला और सड़क में हवाई फायर किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए वो और उसके साथी वहां से चले गए.
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की गई. जिसके आधार पर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और वाहन भी जब्त कर लिए हैं.
पुलिस ने एक चार संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं रविशंकर फरार है. छावनी टीआई मोनिका पांडेय का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB