ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत, इधर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की गई जान, दो घायल
Tractor and bike collide, 3 people including 2 brothers die, here one died and two injured in a head on collision between two bikes
ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, दो सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत
महासमुुंद : महासमुुंद जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार ट्रेक्टर और बाइक के बीच टक्कर होने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी. मरने वालों में दो सगे भाई है. जबकि तीसरा युवक उनका साथी था. ट्रेक्टर की टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हे अस्पताल ले जाने के बाद डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. ये मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी मुताबिक बीती रात ग्राम शेरा में रहने वाला केवल नायक अपने भाई रामलाल नायक और साथी तीरथ दीवान के साथ देर रात बाइक नम्बर CG06 GJ 9771 पर सवार होकर महासमुंद से शेरगांव लौट रहे थे. इसी दौरान शेरगांव मोड़ पर गांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर नम्बर CG05 AS 2617 के चालक ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। इस भीषण हादसे में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल युवकों को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. कोतवाली पुलिस ने पंचनामा कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया.
हादसे की जानकारी के बाद गांव में मातम पसर गया है. वहीं इस हादसे पर पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
मृतकों की पहचान
वरुण नायक उम्र 22 साल पिता- राम लाल नायक
केवल नायक उम्र 19 साल पिता- राम लाल नायक
तीरथ दीवान उम्र 18 साल पिता- कुमार दीवान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक की गई जान, दो घायल
गरियाबंद : रायपुर-देवभोग नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 5 किलोमीटर पहले, ग्राम मालगांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बारुका निवासी सोहन ध्रुव और ऋतिक नेताम एक बाइक से बारुका से गरियाबंद की तरफ आ रहे थे. दूसरी तरफ धमतरी जिले के भीगुड़िया निवासी नारायण साहू अपनी बाइक से गरियाबंद से लौट रहे थे. इसी दौरान मालगांव के पास ढलान में दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.
इस हादसे में नारायण साहू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ऋतिक नेताम को गंभीर चोटें आई हैं. जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है. सोहन ध्रुव भी घायल हुआ है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ढलान पर संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह मानी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



