अनियंत्रित बस ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर, आरोपी चालक फरार
An uncontrolled bus hit two bike riders, one youth died on the spot, the other is serious, the accused driver is absconding
बिलासपुर/कोटा : कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम लिटिया के पास मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बड़ा हादसा हो गया. तखतपुर की तरफ जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बाइक सवार खड़े दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बस नम्बर CG10 G 0806 कोटा से तखतपुर की तरफ जा रही थी. ग्राम लिटिया के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और सड़क किनारे मोटरसाइकिल नम्बर CG10 BG 3105 के पास खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में मृतक की पहचान भावेश कुमार राज 19 साल पिता राम लखन राज, निवासी साल्हेडबरी धूमा के रुप में हुई है.
वहीं गंभीर रुप से घायल युवक का नाम यश राज 19 साल निवासी साल्हेडाबरी धूमा बताया जा रहा है. बस में सवार करीब पांच से छह यात्रियों में से तीन से चार लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं. हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने फौरन इसकी खबर कोटा पुलिस को दी. डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया.
जहां डॉक्टरों ने भावेश कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि यश राज की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है. इधर हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया और मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



