अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, उप प्रबंधक की मौके पर दर्दनाक मौत, कर्मचारियों में शोक का माहौल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
An unknown vehicle hit a motorcycle, causing the deputy manager to die on the spot, leaving employees in mourning, and police searching for the accused.
रायगढ़ : पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल (South Eastern Coalfields Limited) के उप प्रबंधक (खनन) मुकेश कुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्षेत्र और विभागीय कर्मचारियों में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8 बजे मुकेश कुमार पटेल रायगढ़ से अपने घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तमनार चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया. जहां आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.
मृतक मुकेश कुमार पटे पिता मोहन लाल पटेल उम्र 50 साल निवासी बिजनी, थाना डभरा, जिला सक्ती के रहने वाले थे. वे घरघोड़ा क्षेत्र के बरौद खुली खदान में उप प्रबंधक (खनन) के पद पर कार्यरत थे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर लौट रहे थे. हादसे के बाद एसईसीएल कर्मियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक देखा जा रहा है. सहकर्मियों ने इसे विभाग के लिए बड़ी क्षति बताया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



