ग्रेड ए और बी ऑफिसर के पदों के लिए 2 दिसंबर तक करें आवेदन, वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, 16 नवम्बर से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण

Apply for the posts of Grade A and B officers by December 2 recruitment will be done on 1484 posts of Forest Guard physical measurement and efficiency test from November 16

ग्रेड ए और बी ऑफिसर के पदों के लिए 2 दिसंबर तक करें आवेदन, वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, 16 नवम्बर से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण

ग्रेड ए और बी ऑफिसर के पदों के लिए 2 दिसंबर तक करें आवेदन

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने ऑफिसर पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. एलिजिबल उम्मीदवार SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ‘ए’ : 50 पद
मैनेजर ग्रेड ‘बी’ : 22 पद
आयु सीमा
ग्रेड ए: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 30 साल से कम होनी चाहिए. (जिन उम्मीदवारों का जन्म 8.11.1994 से पहले और 9.11.2003 के बाद [दोनों दिन सहित] नहीं हुआ है. वे ही आवेदन करने के पात्र हैं).
ग्रेड बी: इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 25 साल से ज्यादा और 33 साल से कम होनी चाहिए. (जिन उम्मीदवारों का जन्म 08.11.1991 से पहले और 09.11.1999 के बाद [दोनों दिन सहित] नहीं हुआ है, वे ही आवेदन करने के पात्र हैं).
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल हैं. यानी चरण I (ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा जिसमें कुल 200 अंकों के सात (7) खंडों वाला एक पेपर शामिल है), चरण II (ऑनलाइन परीक्षा जिसमें कुल 200 अंकों के दो पेपर शामिल हैं) और चरण III [100 अंकों का इंटरव्यू, जिसमें पाठ्येतर गतिविधियों (जिला/राज्य/राष्ट्रीय स्तर), सेवा में पुरस्कार/मान्यता आदि में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए 25% अंक शामिल होंगे. जो डॉक्यूमेंट एविडेंस प्रस्तुत करने के अधीन हैं.
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरु होने की तारीख: 8 नवंबर
आवेदन की आखिरी तारीख: 2 दिसंबर
ऑनलाइन परीक्षा (चरण I) की संभावित तारीख: 22 दिसंबर, 2024
ऑनलाइन परीक्षा (चरण II) की संभावित तारीख: 19 जनवरी, 2025
इंटरव्यू का संभावित शेड्यूल: फरवरी 202
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

वनरक्षक के 1484 पदों पर होगी भर्ती, 16 नवम्बर से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2023-24 में आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था. राज्य में कुल 17 नोडल वनमण्डलों (रायपुर, महासमुंद धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, कवर्धा, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, कोरिया, कांकेर, कोण्डागांव, जगदलपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर) में 16 नवम्बर 2024 से शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण शुरु होगा.
शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की लिस्ट वनमण्डलवार, नोडलवार एवं अनुक्रमांकवार विवरण विभागीय वेबसाईट www.forest.cg.gov.in  पर उपलब्ध है.
अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट से डाउनलोड कर हासिल किया जा सकता है. जो अभ्यर्थी अस्वस्थता या किसी अन्य परीक्षा में शामिल होने की वजह से निर्धारित तिथि में अनुपस्थित रहते हैं. उपयुक्त प्रमाण पत्र सहित हाजिर होने पर अंतिम दिवस को परीक्षण के लिए मौका दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb