कोयले की अफरातफरी के मामले में हुई गिरफ्तारी, आदतन आरोपी भाजपा पार्षद के बेटे होने रौब दिखने वाला रमाकांत मौर्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arrest made in coal scam case, police arrested Ramakant Maurya, who was a habitual accused and showed his power by being the son of BJP councilor
बिलासपुर /रतनपुर: कोयले की अफरा-तफरी के मामले में रतनपुर पुलिस ने एक भाजपा नेता के पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2 साल से फरार था। मामले में 3 आरोपी पहले से गिरफ्तार हो चुके है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी संतोष सिंह मैनेजर फिल कम्पनी का थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गेवरा खदान से कोयला लोड कर घुटकु कोल वाशरी के लिये निकला था. वाहन के ड्राईवर के द्वारा अपने ट्रेलर मालिक शारदा राठौर, मौर्या कोल डिपो के मालिक रोमी मौर्या, मौर्या कोल डिपो के सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह और लोचन रजक के साथ मिलकर मौर्या कोल डिपो मोहतराई में ट्रेलर में लोड उच्च गुणवत्ता के कोयला को मौर्या कोल डिपो में खाली कर खराब गुणवत्ता के मिक्स कोयला को लोड कर घुटकु कोल वाशरी पहॅुचाया.
इस रिपोर्ट पर उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना रतनपुर में अप.क्र. 504/2022 व अप.क्र. 533/2022 धारा 407,411,34 भादवि जुर्म दर्ज किया गया. मामले के आरोपी वाहन चालक बसंत कुमार, वाहन स्वामी शारदा राठौर, सुपरवाईजर अजय कुमार सिंह और लोचन रजक पुर्व में गिरुफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. और दिनाँक घटना से एक अन्य फरार आरोपी मौर्या कोल डिपो का संचालक रमाकांत मौर्य ऊर्फ रोमी मौर्य की लगातार पता तलाश की जा रही थी.
जिसके घर में होने की सूचना को थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम दयालबंद बिलासपुर से आरोपी रमाकांत ऊर्फ रोमी मौर्य को हिरासत में थाना लाकर पुछताछ किया गया.
घटना के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा कोयला की अफरा-तफरी करना कबूल करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. विजेन्द्र रात्रे का विशेष योगदान रहा.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फरार आरोपी अपने भाजपा पार्षद पिता के रौब दिखाता था. जिसकी वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी. लेकिन मुखबिर से खबर मिली कि कोयले का फरार आरोपी घर में छिपा हुआ है. तब पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया.
यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और अपराधियों पर लगातार रखी जा रही निगरानी का नतीजा है. ऐसे मामलों में पुलिस की सख्ती से कोयला तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



