राजधानी के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार

Assault and death threats during Holi event at the capital's Hotel Courtyard Marriot, four accused arrested

राजधानी के होटल कोर्टयार्ड मैरियट में होली कार्यक्रम के दौरान मारपीट और जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर में तेलीबांधा स्थित होटल कोर्टयार्ड में होली कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. इस घटना में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी तुषार कुंदनानी उम्र 23 साल ने थाना पंडरी में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ होली कार्यक्रम में गया था. जहां अमर सचदेव, भरत धामेचा, मोहित पिंजवानी और दिनेश प्रितवानी ने उसके दोस्त यश को जबरन रंग लगाने की कोशिश की गई. यश के मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरु कर दी. जब प्रार्थी तुषार बीच-बचाव करने पहुंचा. तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी और लोहे की नुकीली चीज से हमला कर दिया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पीड़ितों ने खुद से इलाज कराकर मेडिकल दस्तावेज पुलिस को सौंपे. जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी मोहित पिंजवानी ने हमला करने में इस्तेमाल लोहे के पंच को पेश किया. जिसे पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर लिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को 24 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को खबर दे दी. सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
अमर सचदेव उम्र 25 साल निवासी लाखे नगर, झूलेलाल मंदिर के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर
भरत धामेचा उम्र 22 साल निवासी लाखे नगर, खैक बिजली ऑफिस के पीछे, थाना पुरानी बस्ती, रायपुर
मोहित पिंजवानी उम्र 25 साल निवासी लाखे नगर, कशीश मेंस वियर के पास, थाना आजाद चौक, रायपुर
दिनेश प्रितवानी उम्र 26 साल निवासी लाखे नगर, सोनकर पारा, थाना आजाद चौक, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI