कई महीनों से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर रहा सहायक शिक्षक, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Assistant teacher was raping a minor student for many months, it was revealed that she was pregnant, police arrested the accused teacher and sent him behind the bars.

कई महीनों से नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर रहा सहायक शिक्षक, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर जिले रामचंद्रपुर ब्लॉक में प्राइमरी स्कूल का टीचर 6 महीने से विशेष जनजाति वर्ग की नाबालिग का दैहिक शोषण कर रहा था. जब नाबालिग छात्रा प्रेग्नेंट हो गई. तो उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. अब शिकायत के बाद त्रिकुंडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक रामचंद्रपुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल में पदस्थ टीचर विक्रम सोनी का स्कूल के पास रहने वाले पंडो विशेष जनजाति परिवार के घर आना जाना था. टीचर परिवार की 17 साल की लड़की से बातचीत भी करता था. किशोरी के पिता कमाने के लिए बाहर गए थे. जिसका फायदा उठाकर शिक्षक नाबालिग से दुष्कर्म करता था.
अगस्त 2024 में विक्रम सोनी ने नाबालिग को घर में अकेली पाकर उसके साथ रेप किया. इसके बाद उसका दैहिक शोषण कर रहा था. जब दिसंबर महीने में किशोरी ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी कि वह करीब पांच महीने से प्रेग्नेंट है. टीचर विक्रम सोनी ने उसके साथ रेप किया था. इसकी रिपोर्ट 26 जनवरी को त्रिकुंडा थाने में दर्ज कराई गई.
इस मामले में पुलिस ने टीचर विक्रम सोनी के खिलाफ धारा 64 2 ढ और पॉक्सो एक्ट की धारा 4,5 के तहत अपराध दर्ज किया. मामला सार्वजनिक होने पर शिक्षक 1 महीने से ज्यादा समय से फरार था. वह किशोरी के परिजनों को धमकी भी दे रहा था. त्रिकुंडा पुलिस ने आरोपी विक्रम सोनी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI