टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़ और लगाई आग, उधर कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द

BJP workers vandalized the office and set it on fire over the ticket, while the nomination of Congress mayor candidate Vijay Golchha was cancelled.

टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़ और लगाई आग, उधर कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द

टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़ और लगाई आग

धमतरी : धमतरी में टिकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आगजनी के साथ जमकर तोड़फोड़ की. भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की टिकट को खरीदा गया है.
नगरी के भाजपा कार्यालय में आगजनी के साथ जमकर तोड़फोड़ की गई है. टिकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ के साथ आगजनी को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने जिला पंचायत सदस्यों की लिस्ट जारी की. इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी अरुण सर्व को प्रत्याशी बनाया गया. इसके बाद नगरी भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई.
भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर हंगामा करते हुए भवन में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की और कार्यालय के काफी सामान को आग के हवाले कर दिया. भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की टिकट को खरीदा गया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट न देकर बाहरी अरुण सर्व को टिकट दिया गया है.
गुस्साए कार्यकर्ता ‘यहां टिकट बिकता है’ का फ्लेक्स लेकर पहुंचे थे. थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई. इसके बाद हंगामे को शांत कराया गया. कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि अगर उस क्षेत्र की टिकट को बदला नहीं जाता है तो सबके द्वारा सामूहिक रुप इस्तीफा देने की बात कही है. अब देखना होगा कि भाजपा अध्यक्ष और संगठन इस मामले में क्या फैसला लेते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

कांग्रेस के महापौर पद के उम्मीदवार विजय गोलछा का नामांकन रद्द

धमतरी : धमतरी निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है. अपर कलेक्टर इंदिरा देवरानी ने बताया कि महापौर के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पेश किया था. समीक्षा के बाद 12 अभ्यर्थियों का नाम निर्देशन स्वीकृत हुए है। एक अभ्यर्थी विजय गोलछा कांग्रेस प्रत्याशी के रुप में अपना नाम निर्देशन पत्र भरा था जिनका नामांकन अब तक विचाराधीन था.
बता दें कि चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक धमतरी निगम में महापौर पद के लिए 19 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं, पार्षद पद के लिए 165 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं. निगम के कुल 40 वार्डों में कड़ी टक्कर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI