कोलर में निर्वस्त्र हालत में मिला शव, पांच दिनों से लापता महिला की लाश मिलने से इलाके में मचा हड्कंप, पुलिस कर रही मामले की जांच
A naked body was found in Kolar, a commotion was created in the area after the body of a woman missing for five days was found, police is investigating the case
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के कोलर गांव में एक महिला का शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ. शव निर्वस्त्र हालत में मिलने से सनसनी फैल गई. महिला पिछले पांच दिनों से लापता थी. शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी. 28 जनवरी को परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की खबर दी थी. मृतका के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे. जिससे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है. पुलिस को आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. और स्थानीय लोग काफी चिंतित हैं.
पुलिस ने मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने जल्द ही इस मामले को सुलझाने का दावा किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



