जंगल की तरफ गए युवक पर भालुओं ने किया हमला, लहूलुहान कर छोड़ा, शोर मचाने पहुंचे ग्रामीण, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Bears attacked a young man who went towards the forest left him bleeding villagers came to raise noise treatment continues in the district hospital

जंगल की तरफ गए युवक पर भालुओं ने किया हमला, लहूलुहान कर छोड़ा, शोर मचाने पहुंचे ग्रामीण, जिला अस्पताल में इलाज जारी

गरियाबंद : जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर ग्राम नागबूड़ा निवासी दुलेश कमार सुबह आठ बजे शौच के लिए रानी बछिया जंगल की तरफ गया था उसी दौरान एक मादा भालू अपने दो बच्चों के साथ दुलेश ऊपर हमला कर दिया इस हमले से दुलेश की सिर चेहरा पीठ और जांघ में गंभीर चोट लगी उसी दौरान नजदीक के लोगों के द्वारा हल्ला मचाते हुए भालू को भगाया और घायल व्यक्ति को गांव लेकर आए और जंगल विभाग को खबर दी.
जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया. युवक का प्राथमिक उपचार किए और नाजुक हालत को देखते हुए रायपुर रिफ़र किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

खुड़िया/लोरमी : मुंगेली जिले के दूर-दराज अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के वनांचल गांव सुरही में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया. वहीं घायल हालत में वन विभाग के आला अधिकारियों के द्वार नरेश यादव को इलाज के लिए मुंगेली जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अचानकमार टाईगर रिजर्व इलाके के ग्राम पंचायत सुरही गांव का है. जहां गांव कोशकट्टी विकासखंड कोटा का रहने वाला नरेश यादव उम्र 52 साल अपने भाई के यहां गांव सुरही गया हुआ था. उसी दौरान जंगली भालू ने हमला कर नरेश यादव को लहूलुहान करते हुए चेहरे को बुरी तरह नोच डाला.
ग्रामीण नरेश यादव पर भालू के हमले के मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को हुई . जहां वन विभाग के अधिकारियों ने आनन फानन में घायल नरेश यादव को जिला अस्पताल मुंगेली में भर्ती कराया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb