ACB की बड़ी कार्रवाई, डीईओ और रेंजर गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ एसीबी ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, रेंजर भी हुआ ट्रेप

Big action by ACB, DEO and Ranger arrested: Chhattisgarh ACB caught District Education Officer red handed taking bribe of Rs 1 lakh, Ranger also trapped

ACB की बड़ी कार्रवाई, डीईओ और रेंजर गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ एसीबी ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, रेंजर भी हुआ ट्रेप

रायगढ़ : रिश्वतखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ रही है. इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वहीं सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी को भी एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया में ACB की टीम ने वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. आरोपी रेंजर वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने एसीबी को इसकी शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और वन विभाग के कार्यालय में रेंजर को घूस लेते हुए पकड़ा है. फिलहाल, मामले में एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल सरपंच बजरंग लाल सिदार ग्राम पंचायत खड़गांव जिला रायगढ़ के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसके पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है. आवास निर्माण के लिए  ग्राम पंचायत के ग्राम खड़गांव में शासकीय भूमि का चयन कर पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया था. चयनित भूमि में आवास निर्माण के लिए उसे आवासीय भूमि में परिवर्तित करने के लिए सरपंच के द्वारा कलेक्टर रायगढ़ को एक आवेदन दिया गया था. जिस पर कलेक्टर के यहां से वन विभाग को मौके की जांच कर प्रतिवेदन देने के लिए कहा गया था. रेंजर खरसिया टी.पी. वस्त्रकार के द्वारा मौके की जांच कर रिपोर्ट भेजने के एवज में सरपंच बजरंग लाल से ₹25000 रिश्वत की मांग की गई. वह रेंजर वस्त्रकार को रिश्वत में कोई भी रकम नहीं देना चाहता था. बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था. जिसकी  शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया.
सत्यापन पर प्रार्थी के द्वारा की गई शिकायत सही पाई गई. जिस पर आज 14 फरवरी 2025 को प्रार्थी को अनावेदक रेंजर वस्त्रकार के पास व्यवस्था हुई रकम ₹15000 लेकर भेजा गया था. जो प्रार्थी द्वारा रेंजर वस्त्रकार को खरसिया रेस्ट हाउस में रिश्वती रकम 15000 रुपए देने पर पहले से घेराबंदी में लगी हुई एसीबी बिलासपुर की टीम ने रेंजर को रंगे हाथों पकड़ लिया. रेंजर वस्त्रकार के खिलाफ एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है. गौरतलब है कि कुछ महीना पहले ही ग्राम खम्हार तहसील खरसिया क्षेत्र में एसीबी की टीम द्वारा स्कूल के एक लिपिक को एक शिक्षक का मेडिकल बिल निकलने के एवज में ₹25000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. कार्यवाही के बाद लोगों की भीड़ इस कार्यवाही को देखने के लिए उमड़ पड़ी. एसीबी की सूत्रों के मुताबिक  भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
सूरजपुर : वहीं  दूसरे मामले में छत्तीसगढ़ की एसीबी को सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी. उसे पकड़ने के लिए एसीबी टीम ने जाल बिछाया और आज एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने डीईओ को जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI