डीजल-पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग, 43 लाख का ईंधन जब्त, थाना प्रभारी पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, 9 आरोपी गिरफ्तार

Black marketing of diesel and petrol, fuel worth 43 lakhs seized, police station in-charge accused of colluding with the accused, 9 accused arrested.

डीजल-पेट्रोल की ब्लैक मार्केटिंग, 43 लाख का ईंधन जब्त, थाना प्रभारी पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप, 9 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में लाखों रूपये कीमत के डीजल/पेट्रोल का अवैध तरीके से संग्रहण करने वाले आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पेट्रोल-डीजल चोरी के मामले में विधानसभा थाना प्रभारी की संलिप्तता उजागर हो गई है. दरअसल पेट्रोल-डीजल चोरी का मामला उजागर करने की खबर लगाने पर एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी गई. लेकिन विधानसभा थाना प्रभारी द्वारा किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद पत्रकार ने पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों—आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा और एसपी रायपुर लाल उमेद सिंह को दी. तत्परता दिखाते हुए सिर्फ एक ही दिन में क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने संयुक्त कार्रवाई कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर को खबर मिली कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 3 टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में कुछ लोग ट्रक और ड्रम में ज्वलनशील तरल पदार्थ डीजल और पेट्रोल को अवैध तरीके से संग्रह कर बिक्री के लिए रखें है. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया.
रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में 5 व्यक्ति मौजूद पाए गए. जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी एवं राज पटेल होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा यार्ड को चेक करने पर टैंकर वाहन में डीजल/पेट्रोल भरा होने के साथ ही अलग-अलग ड्रम में भी डीजल/पेट्रोल रखा होना पाया गया.
ज्वलनशील तरल पदार्थ को उपेक्षापूर्ण संग्रह कर रखने एवं विक्रय करने के बारे में व्यक्तियों से लायसेंस या वैध दस्तावेज पेश करने कहने पर उनके द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज पेश न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी और राज पटेल को गिरफ्तार कर निशानदेही पर कब्जे से ट्रक टैंकर तथा अलग-अलग ड्रम में रखे कुल 15,300 लीटर पेट्रोल और 31,000 लीटर डीजल जुमला कीमत लारीब 42,90,000/- रुपये और घटना में इस्तेमाल ट्रक टैंकर नम्बर CG10 AF 0113, CG04 PR 7421 और CG04 PT 8504, एक नग चाडी और 2 नग प्लास्टिक पाईप जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 492/25 धारा 287 बी.एन.एस और 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इसी तरह वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रेंज साइबर थाना रायपुर तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 3 पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में रेड कार्यवाही कर आरोपी अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड एवं रोहित सरोज को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से अवैध रूप से संग्रह कर बिक्री करने रखे कुल 1,500 लीटर डीजल और 40 लीटर पेट्रोल कीमत करीब 1,40,000/- रुपये और घटना में इस्तेमाल ट्रक टैंकर नम्बर CG10 बी यू 2417, 01 नग चाडी और 2 नग प्लास्टिक पाईप जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 493/25 धारा 287 बी.एन.एस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. उक्त दोनों मामलों में आरोपी यार्ड संचालक फरार है. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं.
यहां बता दें कि मंदिर हसौद में भारत पेट्रोलियम कंपनी का स्टाक यार्ड है. जहां से आए दिन ट्रक टैंकरों से पैट्रोल डीजल की चोरी की जाती है. यह चोरी, अनलोडिनग के समय होती है. इसमें कंपनी के स्टाफ की भी भूमिका रहती है. यही चोरी का पेट्रोल डीजल, आसपास के गांवों में अवैध तरीके से स्टाक कर बेचा जाता है. जो इलाके में बड़े कारोबार का रुप ले चुका है.
इस कार्रवाई में चार टैंकर और ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इससे थाना प्रभारी की आरोपियों से मिलीभगत और संलिप्तता साफ तौर पर उजागर हो गई है.
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या शासन और प्रशासन दोषी थाना प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई करेगा? और साथ ही खाद्य विभाग आखिर कब जागेगा?
गिरफ्तार आरोपी
01. रवि यादव पिता सूर्यभान यादव उम्र 25 साल निवासी चकनेवापुर थाना रामपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश
02. नीरज नेताम उर्फ दउवाराम पिता गणेश राम नेताम उम्र 36 साल निवासी टेडहाधौरा बस्ती पारा मुंगेली थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली
03. शेख कलीमुद्दीन पिता शेख शहमुद्दीन उम्र 47 साल निवासी ग्राम पचेडा थाना विधानसभा जिला रायपुर
04. शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी पिता स्वरुप लाल उम्र 40 साल निवासी साउथ पटेल नगर बालापर ईस्लामपुर थाना ईस्लामपुर जिला नालंदा बिहार। हाल पता - शास्त्री चौक कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग
05. राज पटेल पिता टोमन लाल पटेल उम्र्र 20 साल निवासी बस्तीपारा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर
01. अखिलेश चौबे पिता स्व गुलाब चौबे उम्र 38 साल निवासी ग्राम घोरठ थाना सिदारी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। हाल पता - ग्राम पिरदा चौक, रिंग रोड नंबर 03 थाना विधानसभा रायपुर
02. नीरज कुमार पिता राम उजागीर गौतम उम्र 23 साल निवासी उडिया सरपट्टा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। हाल पता - ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर
03. अरविंद गोड पिता पन्ना लाल गोड उम्र 38 साल निवासी ग्राम सेदर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता - ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर
04. रोहित सरोज पिता रमा शंकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम सेउर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता - ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t